Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedजिला स्तरीय शिक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

जिला स्तरीय शिक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

मूक नायक/ मुकेश वारके

जबलपुर संभाग प्रभारी

डिंडोरी|जिला पंचायत सभागार में जिला स्तरीय शिक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू ब्यौहार एवं सह-अध्यक्षता सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री राजेन्द्र कुमार जाटव ने की। बैठक में शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों की वर्तमान स्थिति, विद्यार्थियों की उपस्थिति, नवीन शैक्षणिक सत्र की तैयारियां, गणवेश, पुस्तक एवं साइकिल वितरण, विद्यालय भवनों की भौतिक स्थिति, विद्युत आपूर्ति, छात्रावासों में प्रवेश की स्थिति सहित अनेक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, प्राइवेट स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं, फीस संरचना, जनजातीय कार्य विभाग की योजनाएं, तथा सीएम राइज़ स्कूलों की स्थापना व निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

    बैठक में शिक्षकों की उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बालिका शिक्षा को बढ़ावा एवं ड्रॉपआउट दर में कमी लाने हेतु ठोस सुझाव प्रस्तुत किए गए।

श्रीमती ब्यौहार ने निर्देश दिए कि स्कूलों में नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए एवं बच्चों को मूलभूत सुविधाएं जैसे पुस्तकें, यूनिफॉर्म व मिड-डे मील समय पर उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही, विद्यालयों की निरंतर मॉनिटरिंग और शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

    बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, पंचायत प्रतिनिधि, संकुल प्राचार्य, बीआरसी, बीईओ, निर्माण एजेंसियों के उपयंत्री व सहायक यंत्री सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments