Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedसड़क हादसे में तीन की मौत, बालाघाट-गोंदिया हाईवे मार्ग पर हादसा, मंगोली...

सड़क हादसे में तीन की मौत, बालाघाट-गोंदिया हाईवे मार्ग पर हादसा, मंगोली धड़ी के पुल पर दो बाईक की जबरदस्त भिड़ंत, जांच में जुटी पुलिस

मूकनायक/ मुकेश वारके
जबलपुर संभाग प्रभारी

बालाघाट। शुक्रवार को दोपहर तकरीबन 1 से 2 बजे के बीच बालाघाट-गोंदिया हाईवे पर मंगोली धड़ी पुलिया में दो तेज रफ्तार मोटर सायकिल की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। जहां दोनो मोटर सायकिल चालक ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। वहीं एक गंभीर रूप से घायल तीसरे ने जिला अस्पताल में ईलाज के दौरान दम तोड़ा। जबकि एक 18 वर्षीय युवक की हालत गंभीर है।
बताया जाता है कि दोपहर तकरीबन 12 बजे किरनापुर थाना अंतर्गत खारा निवासी आईटीआई का छात्र गौरव पिता महेश कामड़े और वर्षीय कुणाल पिता बीरबल वैद्य, रजेगांव से अपने वाहन से गांव खारा लौट रहे थे। इसी दौरान ही बालाघाट से रजेगांव की ओर जा रहे, बाईकर के वाहन से आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। जिसमें घटनास्थल पर खारा निवासी कुणाल वैध, वेस्ट बंगाल निवासी ऋषि कुमार पिता नंदकिशोर हांडा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि कर्नाटक के बैंगलोर हलाहली निवासी सुधीर पिता सुभाष सहगल ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा। जबकि घायल खारा निवासी गौरव को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल से हायर सेंटर रिफर किया गया है। सभी शवो का शनिवार को पीएम कराया जाएगा। एएसआई ग्लेडवीन क्षत्रिय ने बताया कि ऋषि और सुधीर की पहचान, आधार कार्ड से हुई है, जिनके वाहन नंबर प्लेट से परिजनों के बारे में पता किया जा रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments