वरिष्ठ नेताओं और राज्य अध्यक्षों की उपस्थिति में 3 अगस्त को होंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम मूकनायक सुषमा पूंटा रोहडू | अखिल भारतीय कोली समाज (पंजी.) आगामी 1 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान शुरू करने जा रहा है। समाज को अधिक संगठित और सशक्त बनाने की दिशा में यह अभियान एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह जानकारी अखिल भारतीय कोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप ने दी है | इस अभियान की औपचारिक शुरुआत 3 अगस्त को देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से होगी, जिनमें समाज के वरिष्ठ नेता और सभी राज्य अध्यक्ष हिस्सा लेंगे। हरियाणा राज्य के टिपरा (कालका) में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में वीरेंद्र कश्यप, पूर्व सांसद और अखिल भारतीय कोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष,मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इसी तरह अन्य राज्यों के लिए भी प्रतिनिधियों का नाम फाइनल कर दिया है | अन्य राज्यों में होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल हैं | होने वाले प्रतिनिधियों में सूरत (गुजरात) श्री अजितभाई पटेल,भावनगर (गुजरात)रमनु भाई चावड़ा और किशोर शेख इंदौर (मध्यप्रदेश) सत्यनारायण पवार और सुनील कछावोया,तेलंगाना,आर. भूपति,ग्वालियर (मध्यप्रदेश) डी.पी. शंखवार,अभियान के तहत समाज के नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाई जाएगी। अखिल भारतीय कोली समाज ने समाज के सभी वर्गों से इस अभियान में भाग लेने और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की है।

