Tuesday, September 29, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशआदमी वो ही अच्छा जिसके जाने के बाद लोग उसे याद रखें...

आदमी वो ही अच्छा जिसके जाने के बाद लोग उसे याद रखें — उप मुख्यमंत्री

मूकनायक
उत्तम चंद नगरोटा बगवां

विकास पुरुष स्व॰ श्री जी एस बाली जी के जन्म दिवस के मौके पर उनकी याद में लगाया गया बाल मेला तथा फ्री मैगा हैल्थ कैम्प का अंतिम दिन था। जिसकी अध्यक्षता माननीय उप मुख्यमंत्री श्री राकेश अग्निहोत्री जी ने की। उन्होंने श्री आर एस बाली जी की प्रशंसा करते हुए कहा कि मैं राजनीति में रहूं या न रहूं लेकिन मैं आज इस मंच से अलान करता हूं कि आने वाले समय में आर एस बाली जी बहुत ऊंचाइयों तक जाएंगे। यह यहां का उमड़ा हुआ जनसैलाब बता रहा है। आदमी वो ही अच्छा जिसके जाने के बाद लोग उसे याद रखें। बेटा भी वही अच्छा होता है जो अपने पिता का नाम रोशन करे। इस मौके पर मंत्री श्री राजेश धर्माणी जी ने लोगों को कानों की मशीनें भी बांटी। इस बाल मेले में अजय महाजन, कुलदीप पठानिया, पुष्पिंदर वर्मा, सुरेन्द्र काकू , एच आर टी सी के अध्यक्ष श्री अजय वर्मा, संजय चौहान, विवेक शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मान सिंह, ब्लॉक चेयरमैन श्री मती अंजना कुमारी, एस डी एम श्री मुनीश शर्मा, सुभाष चंद, प्रताप रियाड़, आदि सदस्य उपस्थित थे।
गायक श्री कुलविंदर बिला जी ने लोगों का खूब मनोरंजन किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments