
मूकनायक
बिलासपुर छत्तीसगढ़
राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत ,अखिल तेली समाज महासंघ,ओ बी सी बहुजन महासंघ एवं रिपब्लिकन,बहुजन,समाजवादी ,मूलनिवासी आंदोलनों से जुड़े अनेकों संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में छत्रपति साहू जी महाराज के शासनकाल द्वारा आरक्षण लागू होने की जयंती के उपलक्ष्य में आमवती के श्रमिक पत्रकार भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस तथा संवैधानिक आरक्षण सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन दिनांक 26/07/2025 को किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल ऋषिकर भारती,अध्यक्षता राष्ट्रीय तेली समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. प्राध्यापक डॉ रमेश पिसे,संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अनिल नागबौद्ध,विशेष अतिथियों में संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय सलाहकार संजय रामटेके,आयोजन समिति के अध्यक्ष दिलीप काकडे,उपाध्यक्ष आशादेवी बजाज,महासचिव विजया लक्ष्मी,सचिव नसरीन बनो,ओ बी सी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण गड़वे,राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष युवा विभाग फाजिल शेख ,सदस्य प्रज्वल पिलवार , मो समीर मुख्य रूप से उपस्थित हुए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोपाल ऋषिकर भारती ने कहा कि छत्रपति साहू जी महाराज द्वारा कोल्हापुर स्टेट में दलित ,पिछड़े वर्गों के हित में 123 वर्ष पूर्व लागू किया आरक्षण को ही उनके सहायता प्राप्त खास दोस्त रहे भारत रत्न डॉ बाबा साहब अंबेडकर ने आजाद भारत के संविधान में संपूर्ण देश के बहुजन समाज के लिए भारत के संविधान में कानून बनवाकर लागू करवा दिया।आरक्षण बहुजन समाज ही नहीं तो अब अल्पजन स्वर्ण समाज के लिए भी लागू हो गया।ऐसे में बहुजनों के आरक्षण का विरोध करने वालों को आरक्षण के खिलाफ साजिशे बंद करना होगा।उनको यदि आरक्षण खत्म ही करना है तो पहले प्रधान मंत्री मोदी जी से कहकर हिंदुओं का जातीयपूंजीवाद खत्म करना होगा।यदि ऐसा ना हो सके तो ..जब तक जातिवाद रहेगा ..आरक्षण जिंदाबाद रहेगा।कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ रमेश पिसे ने कहा कि मैं बहुजन,सर्वजन सबके हितों के लिए कार्य करता हूं किंतु मैं जिस तेली समाज में पैदा हुआ हु उनकी भलाई भी करना मेरा दायित्व है इसीलिए मुझे तेली समाज का राष्ट्रीय अध्यक्ष होना स्वीकारना पड़ा। जातिभेद खत्म करना होगा। हमारे संगठनों द्वारा पिछले 26/11/2016 से जंतर मंतर दिल्ली से लेकर अनेकों राज्यों,गांव, गांव शहर ,शहर की गल्ली ग़ली तक भारत के संविधान की सुरक्षा,ओ बी सी सहित सभी जाती वर्गों की गिनती करके उनकी संख्यानुसार आरक्षण भागीदारी दिलाने,बेरोजगारों को रोजगार ,पृथक विदर्भ राज्य का निर्माण करने जैसे अनेकों सुविधाएं दिलाने के आंदोलन, सभा सम्मेलन,सत्संग आदि अनवरत किए जा रहे है। ओ बी सी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण गड़वे ने कहा कि ओ बी सी के आरक्षण की समस्या के प्रति केंद्र की सभी सरकारों ने कोई ठोस कार्य नहीं किया।हम 52% से भी अधिक संख्या वाले समाज को एकजुट करते हुए सर्वसमाज से अपील करते हैं कि अब ओ बी सी को उनके राजनैतिक और सामाजिक बराबरी के अधिकार दिलाने में हमारा साथ अवश्य देवे।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अनिल नागबौद्ध ने लोगों के ऊपर होने वाले जुल्म,ज्यादती,अन्याय शोषण से जुड़ी स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए लगातार धरना प्रदर्शन करने और उनके समाधान के रास्ते रास्ते निकलने संबंधी विचार रखे।सभी वक्ताओं ने राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के साथ जल्द से जल्द अपने और अपने संगठनों को लिंक करने के लिए आव्हान किया।

