
मूकनायक राजस्थान बूंदी
जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा
झालावाड़ – आज दिनांक 26 जुलाई 2025 शनिवार को गांव. पिपलोदी, तह.मनोहर थाना, जिला. झालावाड स्कूल में घटना घटित हुई जिसमें स्कूल के कमरे ढहने से गरीब समाज के 7 बच्चे की दर्दनाक मौत त हो गई तथा 21 बच्चे गम्भीर रुप से घायल हो गए जिनका इलाज झालावाड के सरकारी अस्पताल मे चल रहा है ।
सरकार मंदिर बनाने के लिए तो बजट स्वीकार कर देती हैं लेकिन शिक्षा के नाम से सरकार के पास बजट की कमी रहती है। 21वी सदी मे भी स्कूलों की स्थिति बहुत गंभीर हैं ।
घटना की जानकारी लगते ही आसपास तथा पिपलोदी ग्राम के निवासियों ने बच्चों को मलवे से निकला जिसमें चार बच्चे घटनास्थल पर ही खत्म हो गए थे तथा घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया
इस मौके पर आज राजस्थान स्तर के कार्यकर्ताओं ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली तथा भीम आर्मी चंद्रशेखर आजाद से फोन पर बात कराई ।
बच्चों के परिवार वालों ने प्रत्येक मृतक बच्चों को एक करोड रुपए की सहायता तथा सरकारी नौकरी देने की मांग करी है।
चंद्रशेखर आजाद ने मृतक व घायल बच्चों के परिवार वालों से वादा किया है कि उनको हर संभव मदद की जाएगी ।
इस दौरान आजाद समाज पार्टी कांशीराम के प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर मोर्य, प्रदेश सचिव निरंज मोर्य, कृष्ण सिंह जिला अध्यक्ष अशोक सोलंकी जलालाबाद, सांगानेर विधानसभा अध्यक्ष भागीरथ जी, विधानसभा सचिव मातादीन जी, प्रदेश कोर कमेटी सदस्य प्रेम सिंह बौद्ध आदि भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कार्यकर्ता मौजूद रहे

