Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorized'गुल्लक से जनसेवा तक' बच्चों के बीच मना एक प्रेरणादायक जन्मदिवस

‘गुल्लक से जनसेवा तक’ बच्चों के बीच मना एक प्रेरणादायक जन्मदिवस

मूकनायक / अलीम अंसारी

बिलासपुर छत्तीसगढ़
डॉ. अम्बेडकर युवा मंच द्वारा संचालित ‘साक्षर से शिक्षित की ओर’ निशुल्क पाठशाला में
आज एक अनूठा और प्रेरणादायक आयोजन सम्पन्न हुआ,
जिसमें अमान अंसारी फाउंडेशन (हेल्पर) के संरक्षक व प्रतिष्ठित समाजसेवी श्री जसबीर सिंग चावला जी का जन्मदिवस विद्यालय के बच्चों के बीच हर्षोल्लास से मनाया गया।

यह आयोजन अमान अंसारी फाउंडेशन के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ,
जिसके संस्थापक व अध्यक्ष अलीम अंसारी एवं उनके सहयोगी वर्षों से शिक्षा व सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
उन्होंने हाल ही में एक ‘प्रोजेक्ट गुल्लक’ आरंभ किया है,
जिसमें इच्छुक व्यक्ति को एक गुल्लक दिया जाता है,
और उसमें पूरे वर्ष अपनी इच्छानुसार धनराशि संचित की जाती है।
वर्ष के अंत में या ज़रूरत पड़ने पर यह राशि शिक्षा, स्वास्थ्य एवं विवाह के लिए
जरूरतमंद लोगों को समर्पित की जाती है। संस्था का उद्देश्य है कि ‘प्रोजेक्ट गुल्लक’ के माध्यम से प्रत्येक दिन कम से कम एक गुल्लक ज़रूरतमंद को भेंट की जाए!
अलीम अंसारी जी और उनके साथियों की विशेष इच्छा थी कि
इस अभियान के प्रेरणास्त्रोत जसबीर चावला जी का जन्मदिवस
हमारे साक्षरता अभियान से जुड़े बच्चों के बीच मनाया जाए।

इस अवसर को और भी विशेष बनाते हुए,
संस्था प्रमुख अलीम अंसारी जी ने अपने स्वयं के गुल्लक की राशि एवं उसमें सहयोग के रूप में उनके कोर ग्रुप मेंबर व स्वयं श्री जसबीर सिंग चावला जी द्वारा
‘साक्षर से शिक्षित की ओर’ अभियान को दान दी,
जिससे अभियान को आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।
क्योंकि इस महाभियान में अमान अंसारी फाउंडेशन द्वारा प्रतिमाह आर्थिक सहयोग की जाती है!
इस नेक पहल के लिए पूरे साक्षर परिवार ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षकगण –
संघमित्रा वाहने, सुमित दामके, रश्मि नागदौने, रेशमी अहिरवार, शारदा चौहान, कुणाल पटेल,
मिलिंद खोब्रागड़े एवं वर्षा रामटेके उपस्थित रहे।

साथ ही अभियान से जुड़कर लगातार सहयोग कर रहे
वरिष्ठ सदस्य हरीश वाहने, नरेंद्र रामटेके, सुखनंदन मेश्राम, एम. आर. बम्बोडे,
दिलीप मेश्राम एवं कमलेश लव्हात्रे भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
साथ ही अमान अंसारी फाउंडेशन के संस्थापक व अध्यक्ष अलीम अंसारी,
उपाध्यक्ष वसीम अंसारी सचिव दिनेश लहरे सहसचिव हसन अली कोषाध्यक्ष सज्जाद अंसारी, मीडिया प्रभारी एस ए कलीम
के साथ इस संस्था के कोर मेंबर
गुलाम गौस, इनामुल गनी, कुणाल रामटेके, कलीम अंसारी, ताजुद्दीन अंसारी, शब्बीर सिद्दीकी, फारूक अली उपस्थित थे
व साक्षर से शिक्षित की ओर निशुल्क पाठशाला के 100 से अधिक बच्चे इस अवसर पर मौजूद थे।
जसबीर सिंह चावला जी ने इस अभियान को आगे भी
हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
यह आयोजन केवल एक जन्मदिवस नहीं था,
बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व और सामूहिक सहयोग की एक जीवंत मिसाल था,
जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments