Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedसंघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त...

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान किए जाने हेतु आवेदन आमंत्रित

मूकनायक/ अजय साहू
बिलासपुर

अम्बिकापुर ।आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हेतु प्रोत्साहन योजना (यथा संशोधित) वर्ष 2010 के अतंर्गत प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों को संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर एक लाख रूपये प्रोत्साहन राशि दिये जाने का प्रावधान है।
अतः पात्र अभ्यर्थियों से 12 अगस्त 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्रता, शर्तें तथा आवेदन पत्र का प्रारूप विभाग की वेबसाइट
https://tribal.cg.gov.in/
से डाउनलोड किया जा सकता है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी इस निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास , ब्लाक-डी, भूतल, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर में अंतिम तारीख तक जमा कर पावती प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र समय-सीमा में रजिस्ट्रर्ड डाक से भी उल्लेखित पते पर भेजा जा सकता है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments