Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedपंचशील नगर बिड़ी श्रमिक कल्याण समिति ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को...

पंचशील नगर बिड़ी श्रमिक कल्याण समिति ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

मूकनायक
बिलासपुर छत्तीसगढ़

पंचशील नगर बिड़ी श्रमिक कल्याण समिति यदुनंदन नगर के पदाधिकारी  व सदस्यों  ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को अपनी पांच सूत्री मांग को लेकर ज्ञापन सौपा है।

     पांच सूत्री मांग के साथ पंचशील नगर तिफरा बिलासपुर के बिडी श्रमिकों के 284 अस्थाई प‌ट्टों को स्थायी प‌ट्टे बनाने एवं बिड़ी श्रमिक कालोनी के विकास हेतु 5 सूत्रीय मांगों को पूरा करवाने की बात कही है।

ज्ञापन में लेख है कि :-
==============
   पिछले 25 वर्षों से बिलासपुर (छ.ग.) में बिही श्रमिकों के लिए “बिही श्रमिक आवास योजना” के अंतर्गत बिही श्रमिकों के कल्याण हेतु केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत अनुदान से एवं बिड़ी श्रमिकों से आंशिक राशि लेकर यदुनंदन नगर तिफरा बिलासपुर में बिड़ी श्रमिकों के लिए 284 मकानों का निर्माण बी.डी.ए. (बिलासपुर विकास प्राधिकरण) के भाष माध्यम से किया गया है एवं सन् 2004 में 284 अस्थाई पट्टों का वितरण भी 30 वर्षों के लीज पर किया गया था और आज वर्तमान में 284 मकानों में 550 परिवार 3 से 4 हजार की जनसंख्या में निवासरत है, जिनका स्थाई पट्टा बनाकर लीज को समाप्त करते हुए बिडी श्रनिक कालोनी के सर्वांगीण विकास के लिए निम्नलिखित क्रमशः 5 सूत्रीय मांगों को लागू करवाने आग्रह किया क्या है:-
पंचशील नगर बिड़ी श्रमिक कल्याण समिति 5 सूत्रीय मांग :-
================

1. पंचशील नगर तिफरा बिलासपुर स्थित बिडी श्रमिक कालोनी वासियों के पूर्व में दिये गये 284 अस्थाई पट्टों को स्थाई किया जावे।

2. पंचशील नगर बिड़ी श्रमिक कालोनी वासियों के लिए सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक आदि कार्यक्रमों के लिए सर्वसुविधायुक्त एक विशाल सामुदायिक मंगल भवन तथा स्टेज आदि निर्माण हेतु 5 करोड़ रूपये का अनुदान राशि स्वीकृत की जावे।

3. बिड़ी श्रमिक कालोनी पंचशील नगर के सौंदर्गीकरण तथा रोड, नाली, पानी, बिजली की मूलभूत सुविधा को दुरूस्त किया जावे।

4. बिड़ी श्रमिक कालोनी पंचशील नगर के बिड़ी श्रमिकों के बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास हेतु सर्वसुविधायुक्त बालउद्यान का निर्माण किया जावे।

5. बिडी श्रमिक कालोनी पंचशील नगर में गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले जरूरतमंद बेरोजगारों के लिए शासन से या तत्काल में कलेक्टर रेट पर रोजगार, स्वरोजगार उपलब्ध कराया जावे।

समिति ने  अमर अग्रवाल, विधायक बिलासपुर एवं पूर्व मंत्री छ.ग.शासन, धरमलाल कौशिक  विधायक बिल्हा एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष छ.ग. शासन, गोपाल ऋषिकर भारती , राष्ट्रीय संयोजक राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत,श्रमायुक्त जिला बिलासपुर को भी ज्ञापन की प्रतिलिपि देकर अपनी मांगों को शीघ्रता शीघ्र पूरा करने में मदद करने की आशा व्यक्त की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments