Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेसजनो ने किया आर्थिक नाकाबंदी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेसजनो ने किया आर्थिक नाकाबंदी

मूकनायक/जहूर अली

बिलासपुर छत्तीसगढ़

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 22 जुलाई को जिला कांग्रेस कमेटी ( शहर/ग्रामीण ) द्वारा कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में पेंड्रीडीह फ्लाई ओवर के आगे लीलैंड शोरूम के सामने रायपुर रोड में आर्थिक नाकेबंदी की गई ,सुबह 12.00 बजे से 2 बजे तक जिले के व शहर के कांग्रेस जन आर्थिक नाका बन्दी आयोजन में शामिल होते।

आर्थिक नाकाबंदी के अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार प्रजातन्त्र की गला घोंट रही है, विपक्ष के नेताओ को षड्यंत्र पूर्वक फंसाना ,उन्हें बदनाम और अपना स्वार्थ सिद्ध करना भाजपा की चरित्र बन गई है ,इसके पूर्व हेमन्त विश्व शरमा, अजित पवार,नारायण राणे, जैसे लोग आज भाजपा के साथ है क्योंकि ये नेता ईडी और सीबीआई के दबाव से टूट गए ,आज इनके केस या तो वापस हो गए या पेंडिंग कर दिया गया है, ये सब के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असफलता को छिपाना और अडानी को आर्थिक लाभ देना है, इस मौके पर विधानसभा विपक्ष के नेता चरण दास महंत ने भी संबोधन किया, कार्यक्रम के प्रभारी अटल श्रीवास्तव , मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया , शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडेय, पूर्व विधायक रश्मि आशीष सिंह, पूर्व महापौर रामशरण यादव, पूर्व सभापति शेख नजुरीद्दीन छोटे भाई, राजेंद्र साहू डब्बू, पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, पूर्व बिल्हा विधायक कौशिक , महिला महासचिव शिल्पी तिवारी, प्रवक्ता जहूर अली, हमीदा खान, पूर्व महिला अध्यक्ष अनीता लावहात्रे, ब्लाक अध्यक विनोद साहू, जावेद मेमन, अरविंद शुक्ला, मोती थारवानी, लक्ष्मी साहू आदित्य तिवारी, झगड़राम सूर्यवंशी, उपस्थित रहे l

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments