Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedरामपुर बुशैहर में धूमधाम से मनाया भीम आर्मी का दसवां स्थापना दिवस...

रामपुर बुशैहर में धूमधाम से मनाया भीम आर्मी का दसवां स्थापना दिवस |

मूक नायक रिपोर्ट
अजय वर्मा रामपुर बुशहर | 21 जुलाई 2025 को भीम आर्मी इकाई रामपुर बुशहर के द्वारा भीम आर्मी का दसवां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसकी अध्यक्षता प्रदेश सचिव बलवीर सिंह वर्मा द्वारा की गई |
इस अवसर पर जहां कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल था वही भीम आर्मी के प्रदेश सचिव द्वारा अपने वक्तव्य में रामपुर बुशहर में चल रहे भीम आर्मी के जनसंपर्क अभियान को सराहा गया । साथ ही साथ कार्यकर्ताओं को यह भी अवगत कराया की बहुत ही जल्दी इकाई रामपुर बुशहर की नई कार्यकारिणी भी गठित की जाएगी। इस पर जल्द से जल्द कार्य करना आरंभ किया जा रहा है । इस मौके पर भीम आर्मी के पूर्व उपाध्यक्ष लायक राम, मंगल सैन, प्रताप सिंह, ज्योति लाल, विनोद कुमार, जीवा राम,आत्मा राम तथा मान दास राणा इत्यादि शामिल रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments