Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedपं देवकीनंदन दीक्षित सभागृह* में प्रातः 11 बजे से एक दिवसीय संविधान...

पं देवकीनंदन दीक्षित सभागृह* में प्रातः 11 बजे से एक दिवसीय संविधान सुरक्षा सत्संग का आयोजन23 जुलाई को

मूकनायक / कमलेश लवहात्रै

बिलासपुर छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत ,अखिल तेली समाज,महासंघ ,अखिल भारतीय ओ बी सी बहुजन,महासंघ ,मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा , आदर्श समाज स्वप्न साकार संस्था बिलासपुर* एवं अनेक सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 23/07/2025 को भारत के महान संतों महापुरुषों की पावन स्मृति में
संवैधानिक भारत राष्ट्र नवनिर्माण अभियान* के अंतर्गत बिलासपुर के पं देवकीनंदन दीक्षित सभागृह* में प्रातः 11 बजे से एक दिवसीय संविधान सुरक्षा सत्संग का आयोजन किया जा रहा है ।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के डिप्टी सी एम एड. अरुण साव,अध्यक्षता अखिल तेली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड प्राध्यापक डॉ रमेश पिसे,कार्यक्रम के उद्घाटक श्री संत कुमार पासवान पूर्व पुलिस महानिदेशक छग* विशेष अतिथियों में संभाग के विधायक एवं पूर्व विधान सभा उपाध्यक्ष श्री धर्मजीत सिंह,तानाखार के विधायक एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर मरकाम मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया,वरिष्ठ समाजसेवक अनिल टाह साहित्यकार एवं कवि पूर्व जेल अधीक्षक राजेंद्र रंजन गायकवाड़,संरक्षक आदर्श समाज स्वप्न साकार संस्था बिलासपुर के साथ अनेकों जनप्रतिनिधि एवं प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के संचालक एवं राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के राष्ट्रीय संयोजक स्वयं अपनी टीम के साथ कई मोहल्लों और प्रतिष्ठित नागरिकों से जनसंपर्क सभाएं ले रहे है।जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष भी साथ दे रहे है। सर्वसमाज संविधान सुरक्षा सत्संग कार्यक्रम की आयोजन समिति के संरक्षक राममूरत कौशिक,जगन्नाथ लहरें,क्रांति साहू ,एड प्रभाकर ग्वाल,एड लव कुमार रामटेके, अध्यक्ष रामफल, मांडरे ,संयोजक एड बरनलाल करियरे,संयोजक सुनील सुना,महासचिव एड हरीश कुर्रे ,कोषाध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा पार्षद जितेंद्र भावे,बीड़ी कामगार संघ के अध्यक्ष विनोद भाऊ,महिला आयोजन समिति की सुशीला भावे,युमाला बदले,पीला जांबुलकर,मनीषा चौरे,बबीता राउत,सीमा टेम्बुरकर छाया बौद्ध,निर्मला सहारे,सालू कांबडे,गंगा बांसीड ,ममता वाल्दे,सुलेख बोरकर,पिंकी बडोले, रत्ना नंदेश्वर,मनोरमा देशभ्रतार ,रीना नंदेश्वर के साथ अनेकों आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने सर्व समाज से अपील किए हैं कि कार्यक्रम को सफल बनाने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का कष्ट करे और तेजी के साथ संवैधानिक भारत राष्ट नवनिर्माण अभियान को सफल बनाएं। इस अवसर पर गोपाल ऋषि भारती के साथ श्री राजेंद्र रंजन गायकवाड़ सेवा, वरिष्ठ साहित्यकार एवं निवृत केंद्रीय जेल अधीक्षक ने भारत रत्न डॉ भीम राव आंबेडकर के कार्यों और संविधान की महत्ता पर अपने अमूल्य विचार रखें।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments