
मूकनायक/कमलेश लवहात्रै
बिलासपुर छत्तीसगढ़
बिहार के बोधगया मे महाबोधि महाविहार मुक्ति के लिए एवं महाबोधि विहार मे लाघु बी टी एक्ट 1949 को निरस्त करने के लिए, बोधगया मे 150 दिनों से आंदोलन चल रहा है और इस आंदोलन के समर्थन मे दुर्ग के राजेन्द्र पार्क चौक मे विगत 20 दिनों से निरंतर आंदोलन चल रहा है. किन्तु बिहार सरकार और केंद्र सरकार बौद्धो की जायज मांग और उनके हक अधिकार के बारे मे नहीं सोच रही है. इसीलिए पुरे देश मे आंदोलन और तेज होने लगे है.
दुर्ग, भिलाई, कुम्हारी, चरोदा के सभी बौद्ध सामाजिक संगठनों ने मिलकर छत्तीसगढ़ सरकार से निवेदन किया है कि, बौद्धों को न्याय दिलाने मे सरकार उनकी मददत करे. साथ ही बौद्धों पर हो रहे अत्याचार और उनकी विरासत को छीने जाने की जानकारी प्रदेश के जन-मानस तक पहुंचाने के लिए दुर्ग मे 23/07/2025 को “महारैली” का आव्हान किया गया है. जिसमे सम्पूर्ण दुर्ग जिले के बौद्धों को इस महारैली मे सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया है.
महारैली धरना स्थल राजेन्द्र पार्क चौक से प्रारंभ होगी और ग्रीन चौक, अग्रसेन चौक, इंदिरा मार्किट, पटेल चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर, दुर्ग जिला कलेक्टर को ज्ञापन देंगे और उसके बाद रैली पुनः पटेल चौक से बस स्टैंड होते हुए धरना स्थल पर पहुंचेगी और वहा सभा को सम्बोधित किया जायेगा.
सभी आम्बेडकर /बुद्ध अनुयाईयो से आव्हान किया गया कि अधिक से अधिक संख्या मे उपस्तिथ होकर महारैली को सफल बनाये.

