Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedमवई (मंडला) में प्राकृतिक कृषि को लेकर कृषि सखियों का उन्मुखीकरण

मवई (मंडला) में प्राकृतिक कृषि को लेकर कृषि सखियों का उन्मुखीकरण

मूकनायक/ महेश रामटेके
(ब्यूरो चीफ मंडला जिला-मंडला , मध्यप्रदेश)

मंडला/मवई। 17जुलाई2025 नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजनांतर्गत कृषि विभाग द्वारा किसानों को रसायन मुक्त खेती की ओर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्राकृतिक कृषि योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है इसके तहत एसएडीओ कार्यालय विकासखंड मवई में चिन्हित कृषि सखियों की उन्मुखीकरण बैठक रखी गई।
बैठक में परियोजना संचालक आत्मा आरडी जाटव ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर कृषि सखियों का मार्गदर्शन किया। उन्हें जैविक खाद, जैविक कीटनाशक, स्थानीय संसाधनों का प्रयोग, मंचिंग, मिश्रित फसलें, भूमि की उर्वरता बढ़ाने एवं जल धारण क्षमता में वृद्धि सहित विभिन्न प्राकृतिक कृषि विधियों से परिचित कराते हुए लोगों को प्रेरित करने के लिए प्रशिक्षित करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि समय-समय पर इस कार्यक्रम के अंतर्गत फील्ड डेमो, अनुभव साझा करने हेतु कार्यशालाओं के आयोजन, फसल बिक्री हेतु प्राकृतिक उत्पादों के विपणन में सहयोग किया जायेगा। इस योजना का उद्देश्य न केवल किसानों की आय को बढ़ाना है, बल्कि मृदा स्वास्थ्य की रक्षा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। इस दौरान प्राकृतिक कृषि से जुड़े प्रगतिशील कृषकों को सांवा, कंगनी और रागी बीज का वितरण भी मवई जनपद सीईओ भागचंद टिमरिया, उपसंचालक आत्मा परियोजना अंजु कुड़ापे, बीटीएम मोहित गोल्हानी, बीएम राकेश जंघेला सहित कृषि विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments