मूकनायक मंडी ज़िला ब्यूरो चीफ | ज़िला मंडी के थाना औट के अंतर्गत ट्रैफिक टनल औट में कार और ट्रक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है | जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा बुधवार देर रात को पेश आया। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात औट ट्रैफिक टनल औट में किसी कारणवश जाम लग गया। इसी बीच सुंदरनगर नंबर की एक कार ने टनल के अंदर एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी । हादसे में कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना औट की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। थाना औट के प्रभारी करण सिंह ने बताया की पंजीकृत अभियोग संख्या नंबर 105/25 dt 17/07/2025 u/s 281,125(a),106 बीएनएस की धारा के तहत बिटु पुत्र पोलु राम निवासी गाँव बथली डा0 पण्डोह जिला मण्डी हि0प्र0 व उम्र 44 वर्ष द्वारा कार चालक राजेंद्र कुमार पुत्र तुलसी राम गाँव व डा0 खुराहल तह0 सुंदरनगर जिला मण्डी हि0प्र0 उम्र 32 वर्ष के खिलाफ पंजीकृत हुआ है। मामला बुधवार देर रात को हुआ है | जिसमें औट टनल में राजेंद्र कुमार ने गाड़ी नं0 HP31C-3956 को तेज रफ्तारी व लापरवाही से चलाते हुये ट्रक को पीछे से टक्कर मारी इस दुर्घटना में मनोज कुमार पुत्र प्रकाश चंद गाँव व डा0 खुराहल तह0 सुंदरनगर जिला मण्डी हि0 प्र0 व उम्र 35 वर्ष की मौका पर मौत हो चुकी है तथा गाड़ी चालक राजेंद्र कुमार उपरोक्त घायल हुआ है जिसका इलाज RH कुल्लु में चला है।

