Thursday, February 26, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशनिर्माण यूनियन का राज्य सम्मेलन 26 27 जुलाई को मंडी में |...

निर्माण यूनियन का राज्य सम्मेलन 26 27 जुलाई को मंडी में | नई ज़िला कमेटी की कमान राजेश शर्मा को |

मंडी ज़िला ब्यूरो चीफ | सीटू से सबंधित मनरेगा एवं निर्माण मज़दूर यूनियन का तीसरा ज़िला सम्मेलन आज कॉमरेड तारा चन्द भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में दिवगंत मज़दूर नेताओं और मंडी ज़िला में आई आपदा में में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उसके बाद यूनियन के राज्य प्रधान जोगिन्दर कुमार ने उदघाटन किया। राज्य महासचिव भुपेन्द्र सिंह,सीटू ज़िला महासचिव राजेश शर्मा, यूनियन के ज़िला सचिव गोपेन्द्र कुमार, प्रधान गुरदास वर्मा, रविकांत, करतार सिंह चौहान और राजेंद्र कुमार ने भी संबोधित किया।राज्य प्रधान जोगिन्दर कुमार व भुपेन्द्र सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने मज़दूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए बने 44 श्रम कानूनों को ख़त्म कर दिया और चार मज़दूर विरोधी सहिंताओं में तबदील कर दिया है जिसके विरोध में 9 जुलाई को बीस करोड़ से ज़्यादा मज़दूरों ने देशव्यापी सफ़ल हड़ताल की है।जिसमें मनरेगा और निर्माण मज़दूरों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया।उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में आजकल निर्मित किये जा रहे फोर लेन, एनएच, रेलवे और हाईडल प्रोजेक्टों में काम करने वाले का कम्पनियां शोषण कर रही है और उन्हें यूनियन बनाने से भी रोकते हैं।कम्पनियां हिमाचल सरकार के नीति के अनुसार हिमाचली युवाओं को सत्तर प्रतिशत रोज़गार नहीं दे रहे हैं।सम्मेलन में मनरेगा में 200 दिनों का रोज़गार और 400 रु मज़दूरी देने बारे प्रस्ताव पारित किया गया और इसके लिए यूनियन अभियान चलायेगी।इसके अलावा राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड द्धारा पिछले तीन साल से रोकी गयी 500 करोड़ रुपये की वित्तिय सहायता जारी न होने के विरोध में हमीरपुर बोर्ड कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लेने बारे 26,27 जुलाई को मंडी में यूनियन का राज्य सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान की केंद्र सरकार मज़दूरों व आम जनता की एकता धर्म व जाति के आधार पर तोड़ने की नीतियां लागू कर रही है।देश में बेरोजगार युवाओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है और दूसरी तरफ पक्के क़िस्म का रोज़गार ख़त्म किया जा रहा है और सब पक्के रोज़गार ख़त्म कर दिए गए हैं जिसका यूनियन विरोध करती है औरआने वाले समय में आन्दोल तेज़ किया जायेगा।                  सम्मेलन में 25 सदस्यीय ज़िला कमेटी का भी चुनाव किया गया।जिसमें राजेश शर्मा को प्रधान गुरदास वर्मा को महासचिव और गोपेन्द्र शर्मा को कोषाध्यक्ष, करतार सिंह चौहान, राजेन्द्र शर्मा और रोशन लाल को उपाध्यक्ष मॉन सिंह, नरेश कुमार और सोहन सिंह को सह सचिव चुना गया।ज़िला कमेटी में धर्मपुर से प्रकाश वर्मा, शीला व री ना गोपालपुर से दिनेश काकु और सुमीत्रा निहरी से प्यारे लाल, मुरारी और गुरवन्ती द्रंग से रीता और सुभाष सदर से चिंता देवी और सुन्दरनगर से करमचंद और सरवन कुमार को चुना गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments