Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorized"करुणा बुद्ध विहार" समिति द्वारा बुद्ध विहार प्रांगण में किया गया...

“करुणा बुद्ध विहार” समिति द्वारा बुद्ध विहार प्रांगण में किया गया वृक्षारोपण

मूकनायक/गौतम बालबोंदरे
छत्तीसगढ़

सिरगिट्टी। सिरगिट्टी परिक्षेत्र के अंतर्गत 10 जुलाई पूर्णिमा के अवसर पर करुणा बुद्ध विहार कीर्ति नगर में पूर्णिमा के दिन बुद्ध वंदना किया गया। मौसम में बदलाव एवं भारी वर्षा होने के कारण अगले दिन 11 जुलाई को करुणा बुद्ध विहार झोपड़ा पारा प्रांगण में 02 नीम तथा 04 अशोक के पेड़ लगाये गये।
इसमे मुख्य रूप से केसरी इंगोले पार्षद,वार्ड नंबर 11,संत कबीर नगर,सिरगिट्टी ,सुन्दर सिंह तथा बुद्ध विहार के पदाधिकारीयों द्वारा वृक्षारोपण किया गया । वृक्षारोपण मानव जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण प्रभाव डालता है ।वृक्षारोपण से हमें स्वच्छ वायु और ऑक्सीजन प्राप्त होती है, जो हमारे जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। वृक्ष हवा से कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य हानिकारक गैसों को सोख लेते हैं और बदले में हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। स्वच्छ वायु हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। वृक्षारोपण के महत्व और वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से करुणा बुद्ध विहार कीर्ति नगर में वृक्षारोपण किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से उषा वाहने अध्यक्ष करुणा बुद्ध विहार,सचिव सोनल वैद्य, विमल रंगारी, गोपाल पाट्रे,रमेश गोंडाले,चंदा नंदा गवली,मनीष पाटिल,सोनी बंसोड,लीला रामटेके, रीता वासनिक, मंजू वाहने, अर्चना ठावरे, शम्मी रामटेके,सपना गजभीए ,राजेश नायक आदि लोग उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments