
▪️मोदी की गारंटी लागु करो,
लड़कर लिया है लड़कर लेंगे मोदी की गारंटी लेकर रहेंगे
मूकनायक/ कमलेश लवहात्रै
बिलासपुर छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा – बिलासपुर अपनी 11 मांग के
प्रथम चरण का मोदी की गारंटी लागू करने की मांग को लेकर 16 जुलाई दिन बुधवार को 1:30 बजे रैली निकाल कर ज्ञापन देने का निर्णय लिया है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा बिलासपुर का बैठक कंपोजिट बिल्डिंग के कृषि सभागृह में संपन्न हुआ। 14 जुलाई 2025 से दो ग्रुपों में कार्यालय एवं स्कूलों में जनसंपर्क अभियान जारी रखने का निर्णय लिया गया।
11 सूत्रीय मांगें:-1.प्रदेश के कर्मचारियों एवं पेंशनरों के लिए मोदी की गारंटी अनुसार केन्द्र के समान 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय तिथि से दिया जाए।
2.प्रदेश के कर्मचारियों के लिए मोदी की गारंटी अनुसार जुलाई 2019 से समय-समय पर देय महंगाई भत्ते की लंबित एरियर्स राशि का समायोजन जेपीएफ खाते में किया जाए।
3.वेतन विसंगति एवं अन्य मुद्दों के लिए गठित पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक किया जाए।
4.प्रदेश में चार स्तरीय पदोन्नत समयमान वेतनमान क्रमशः 8 वर्ष, 16 वर्ष, 24 वर्ष एवं 30 वर्ष सेवा पूर्ण करने उपरांत लागू किया जाये।
- सहायक शिक्षक पद पर नियुक्त शिक्षक एवं सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी को तृतीय समयमान वेतनमान स्वीकृत आदेश जारी किया जाये।
- प्रदेश में अन्य भाजपा शासित राज्यों की भांति कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू की जाए।
7 प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति निःशर्त लागू करने स्थायी आदेश जारी किया जाये। वर्तमान में 10 प्रतिशत सीलिंग समाप्त करते हुए सीधी भर्ती के समस्त पदों पर अनुकंपा नियुक्ति दी जाये। - मध्यप्रदेश की भांति छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय सेवकों को 300 दिवस अर्जित अवकाश नगदीकरण दिया जावे।
9 प्रदेश के शासकीय सेवकों को पुरानी पेंशन के लाभ हेतु एन.पी.एस. खाते में कटौती तिथि से सेवा गणना की जाये। साथ ही पूर्ण पेंशन की पात्रता हेतु नीति निर्धारित की जाये।
10.प्रदेश के विभिन्न विभागों में सेटअप पुनरीक्षित नहीं होने के कारण अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कमी को देखते हुए सभी विभागों में समानता लाते हुए सेवानिवृत्त आयु 65 वर्ष की जावे। - प्रदेश में कार्यरत कार्यभारित, संविदा एवं दैनिक वेतन कर्मचारियों का नियमितिकरण करते हुए नियमित पदस्थापना में नियुक्ति किया जाये।
समस्त मान्यता प्राप्त / गैर मान्यता प्राप्त संगठनों का प्रतिनिधि संगठन छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन जिला-बिलासपुर ने
आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया है।

