
मूकनायक/ गौतम बालबोंदरे
छत्तीसगढ़


बिलासपुर। मानवाधिकार सहायता संस्थान जिला बिलासपुर के पदाधिकारी द्वारा ग्राम लोखंडी में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व के अवसर पर वृक्षारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।जिसमें डॉ. प्रीतम पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष,बलराम पटेल – जिला अध्यक्ष(युवा प्रकोष्ठ),परमेश्वर पटेल – जिला उपाध्यक्ष (व्यापारी प्रकोष्ठ) ,डैनी शिव जिला सचिव बिलासपुर एवं मानवाधिकार सहायता संस्थान के सदस्यगण शामिल रहे हैं। मानवाधिकार सहायता संस्थान जिला बिलासपुर के पदाधिकारी के द्वारा वृक्षारोपण का महत्व को अवगत कराते हुए बताया कि वृक्षारोपण पर्यावरण को स्वच्छ रखने, वायु प्रदूषण को कम करने, और जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।वृक्ष ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, जो जीवन के लिए आवश्यक है। वे हानिकारक गैसों को अवशोषित करते हैं और हमें स्वस्थ रहने में मदद करते हैं।वृक्ष पर्यावरण और मानव जीवन के लिए आवश्यक है। हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उन्हें बचाने की आवश्यकता है। स्थानीय निवासियों को वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया।

