
डोंगरगढ़ छत्तीसगढ़
मूकनायक/संतोष सहारे
खालसा स्कूल में अध्ययनरत सुधाकर सहारे के पुत्र सार्थक सहारे के साथ स्कूल कि मैडम ने जो कृत्य किया एवं उस पर अभी तक कोई भी कार्यवाही नही हुई उसी संबंध मे अति आवश्यक बैठक रखी गई थी , बैठक उपासक एवम उपासिओ और समाज की महिला मंडल ने निर्णय लिया कि दिनांक 09.07.25 को खालसा स्कूल के प्रबंधक एवं प्राचार्य को ज्ञापन देने एवं छात्र के साथ हुई घटना के लिए चर्चा एवं शिक्षिका को बर्खास्त करने के लिए दोपहर 12.30 बजे खालसा स्कूल पहुंचना है एवं पीड़ित को न्याय दिलाने एवं भविष्य में किसी भी छात्र के साथ ऐसी घटना घटित ना हो इसीलिए आप सभी को उपस्थित होना अनिवार्य है चाहे आपके बच्चे पढ़ रहे हो या ना पढ़े आप सभी कि उपस्थिति अनिवार्य अन्यथा आपके साथ घटना होने पर समाज आपके साथ खड़ा नहीं रहेगा बाकि आप स्वयं समझदार हो सभी वार्डो के पदाधिकारी एवं उपासक उपासिकाएं वार्ड समितियां के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
आदर्श बौद्ध महासभा नागसेन बुद्ध विहार ट्रस्ट समिती डोंगरगढ़ के वरिष्ठ जनों ने जन हित में बात रखी और कहा कि आप अपने बच्चे कि तकलीफ समझकर या सामाजिक रूप से जरूर उपस्थित होवे यदि आपके बच्चे किसी भी स्कूल में पढ़ते हो या ना पढ़ते हो कृपया इस बैठक में जरूर उपस्थित होवे ।

