Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedदलित-पीड़ित समुदाय के छोटे किसान को ट्रैक्टर एजेंसी के कारकूनों द्वारा ठगा-लूटा...

दलित-पीड़ित समुदाय के छोटे किसान को ट्रैक्टर एजेंसी के कारकूनों द्वारा ठगा-लूटा गया।LSU द्वारा मामले में उचित कार्यवाही हेतु पुलिस प्रशासन से संपर्क किया

मूकनायक/अजय अनंत
बिलासपुर छत्तीसगढ़
           

लोक सिरजनहार यूनियन (LSU)  के बिलासपुर ऑफिस में ग्राम मेढ़पार थाना हिर्री जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ के एक लघु कृषक घनश्याम बघेल एवं उनकी पत्नी एवं साथ में उनके दुख-सुख के साथी मनीराम यादव पहुंचे।

          उन्होंने अपने आप बीती बताया। जिस पर LSU ने पुलिस प्रशासन के लिए आवेदन बनाया प्रेषित किया। जिसे निम्न बिंदुओं में पढ़-जान सकते हैं।

1. कि, दशहरा-दिवाली में ट्रैक्टर लेने से बहुत सारे छुट का आफर देखकर मैं ट्रैक्टर लेने आइशर कंपनी सकरी बिलासपुर शो रूम गया। वहां ट्रैक्टर व ऑफर देख समझकर डाउन पेमेंट की अग्रिम राशि का कुछ हिस्सा 29000 रुपए नगद पटा दिया।

2. कि, इसके बाद मेरे घर पर “शुभ किसान सेल्स” मोबाइल नंबर 91319 32797-8827989879 DCB बैंक के पास, रायपुर रोड, परसदा, बिलासपुर (छ.ग.) ने वहां बैठने वाले मालिक एवं सादिक अली नाम का व्यक्ति जुलाई 2024 में मेरे घर पर आए एवं हमसे ट्रैक्टर लो करके स्कीम बताने लगे।

3. कि, मैं उन्हें बताया कि, मैं सकरी बिलासपुर एजेंसी से ट्रैक्टर ले रहा हूं इसके लिए 29000 रूपए अग्रिम राशि जमा कर दिया हूं। इस पर उन्होंने कहा वह अग्रिम राशि वापस ले लो हम तुम्हें हमारे ट्रैक्टर में ज्यादा फायदा है।

4. कि, मैं उनकी ठग भरी बातों में आ गया और सकरी बिलासपुर एजेंसी में जाकर अपना जमा पैसा वापस ले लिया। अब वहां से मुझे कोई वास्ता शिकायत नहीं है।

5. कि, इसके बाद इन ठगों के चक्कर में आकर मै और मेरी पत्नी एवं गांव के प्रदीप कुर्रे पिता दुखीराम दिनांक 1 अगस्त 2024 को लगभग दोपहर में 2:00 बजे “शुभ किसान सेल्स”  के एजेंसी में गए थे।

6. कि, वहां जाकर मैं 54000 रूपए नगद जमा किए थे। इसके पश्चात उन्होंने मुझे फार्मट्रेक कंपनी का 42 H.P. नीले रंग का ट्रैक्टर साथ में नांगर, ट्राली, दो चक्का, हाइड्रोलिक मूल्य कीमत 930000 रूपए (नौ लाख तीस हजार रूपए) स्वयं “शुभ किसान सेल्स” द्वारा फाइनेंस कर दिए थे एवं मुझे हर 6 महीने में 1,07,700 रूपए का इंस्टॉलमेंट देना होगा जिसे आप हर महीने कमा-कमा कर देते जाना इस आधार पर हमने ट्रैक्टर घर ले आए। जिसका आर.टी.ओ. एवं अन्य दस्तावेज मुझे नहीं दिए, बोले कि, बाद में आपको मिल जाएगा।

7. कि, इसके पश्चात मेरे द्वारा एजेंसी में जाकर तीन बार किस्त स्वरूप 1,50,000 रुपए दिए हैं, जिसमें से मुझे 1,35,000 रूपए का रसीद दिए हैं एवं सादिक अली मेरे घर आकर 6 माह का किस्त दो बार में माह जनवरी में एक बार 57,000 रूपए पहले हफ्ते में गुरुवार को दिए थे, इसके पश्चात दूसरे हफ्ते में शनिवार को 50,000 रुपए लेकर गया था तब मेरे घर में गांव के मनीराम था जिस दिन मैंने 50,700 रूपए दिए थे। इसके पश्चात माह फरवरी में मैंने 15,000 रूपए एजेंसी में जमा किए, उसका और सादिक अली द्वारा जो घर से पैसे ले गए थे, उसकी रसीद मांगा लेकिन नहीं  देकर इधर-उधर घूमा रहा है। इस तरह मैंने “शुभ किसान सेल्स” में 2,57,000 रूपए नगद जमा किया है।

8. कि, परंतु अचानक दिनांक 24-05-25 को मैं और सकेत गांव का ईशु भास्कर व्यक्ति जो कभी-कभी चालक के रूप में मेरे गाड़ी को चलाता है। चकरभाठा में आशीष लकड़ी टाल में लकड़ी खाली करके वापस अपने घर मेढ़पार जा रहे थे। तब अमसेना गांव के पहले बायपास रोड पर सादिक अली एवं उनके साथ दो लोग थे, जिन्हें मैं नहीं पहचानता लेकिन, सामने आने पर मैं पहचान लूंगा। तीनों ने गाड़ी को आर.टी.ओ. में लेकर जाना है बोले और जबरन ले गये।

9. कि, मुझे ट्रैक्टर को जबरन ले जाने से अपराध होने का बोध हुआ तो मैंने 112 नंबर को फोन कर बुलाया। पुन: 112 आए और उन्होंने गाड़ी के संबंध में एजेंसी वालों से पूछताछ किया और चले गए। मुझे सही चीज की जानकारी उन्होंने भी नहीं बताया।

10. कि, मैं साथ ही साथ मैं भी आरटीओ जाऊंगा कहकर उनके साथ जाने लगा तो वे आरटीओ नहीं ले जाकर शुभ किसान सेल्स एजेंसी परसदा में ट्रैक्टर को ले गये।

11. कि, इस पर मुझे मेरे साथ ठगी जाल-साजी का आभास हुआ तो मैंने एजेंसी वालों को सही बात बताने को कहा, तो वे मुझे गाली-गलौज करते हुए मारने पीटने की धौंस-धमकी देने लगे। और वहां से भगा दिये।

12. कि, उसके पश्चात ट्रैक्टर, एजेंसी में खड़ी है मुझे वापस नहीं दिए हैं एवं जो पैसे सादिक अली ने कैश में पैसे ले गया है उसका रसीद भी नहीं दे रहे हैं। ठगी-गबन कर दिया है एवं “शुभ किसान सेल्स” के मालिक 1,7,700 रूपए नहीं मिला है ऐसा बोल रहा है जिससे मेरे साथ 2,57,700 रूपए लेकर ट्रैक्टर नहीं दिए एवं पैसे का रसीद नहीं देकर धोखाधड़ी किये हैं एवं मुझे मारने की भी धमकी दे रहे हैं और कह रहे हैं यदि पुलिस में शिकायत करोगे तो बहुत बुरा अंजाम भोगोगे।


             अतः आपसे निवेदन है कि, उक्त मामले की जांच कर प्रथम सूचना दर्ज कर दाण्डिक कार्यवाही करने की कृपा करें।
                LSU ने तय किया है कि, यदि इस पर उचित कार्यवाही कर पीड़ित का पैसा/ ट्रैक्टर नहीं मिला और दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो जनांदोलन संगठित किया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments