Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedइमाम हुसैन की याद में मुस्लिम समाज द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का...

इमाम हुसैन की याद में मुस्लिम समाज द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

मूकनायक/ हसन अली

सिलयारी! छत्तीसगढ मुस्लिम समाज सिलयारी द्वारा दस मोहर्रम को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया! जिसमें क्षेत्र के सभी प्रतिनिधि व ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया! शिविर में धरसीवा क्षेत्र की महिला सभापति जिला पंचायत सदस्य सरोज चंद्रवंशी, ग्राम प्रमुख रुक्मणी साहू, जनपद विजय कुमार साहू, समाज सेवक दीपक अग्रवाल एवं मुस्लिम समाज की महिलायें सोफिया बेगम, परवीन खान, अफसाना सैफी, अलीशा सैफी सहित मुस्लिम समाज के अनेक लोगों ने रक्तदान किया! सभी रक्तदाताओं को ग्राम के वरिष्ठ जनों द्वारा प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया! शिविर में लगभग 50 लोगों ने रक्तदान कर आयोजन को सफल बनाया! इमाम हुसैन ने अन्याय के विरुद्ध खड़े होकर जो बलिदान दिया वह हमें सच्चाई और मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा देती है! आज का यह सेवा कार्य उनकी कुर्बानी को याद करते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का एक छोटा सा प्रयास है!

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments