Thursday, February 26, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशबाढ़ प्रभावितों की मदद को माकपा ने भी बढ़ाया हाथ |...

बाढ़ प्रभावितों की मदद को माकपा ने भी बढ़ाया हाथ | 10 जुलाई से राहत हेतु करेगी अभियान की शुरुआत |

ज़िला ब्यूरो मंडी | मंडी जिला के सिराज, करसोग, नाचन, धर्मपुर व जोगिन्दर नगर व अन्य विधान सभा क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदा से हुई भारी तबाही पर चिंता जताते हुए माकपा की मंडी जिला कमेटी ने प्रदेश सरकार से राहत, बचाव, पुनर्निर्माण व पुनर्वास कार्यों को युद्ध स्तर पर शुरू करने की मांग की है। जिला सचिव कुशाल भारद्वाज ने कहा की जिला कमेटी ने आपदा में मारे गए लोगों के प्रति शोक प्रकट करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है, वहीं लापता लोगों को ढूँढने के लिए युद्ध स्तर पर सर्च अभियान चलाने की सरकार से मांग की है। माकपा जिला कमेटी ने मंडी जिला की अपनी सभी इकाइयों व सदस्यों से आह्वान किया कि प्रभावितों की हर संभव सहायता की जाये तथा हर पार्टी सदस्य इसके लिए आर्थिक व अन्य प्रकार से भी सहयोग करे। जिला कमेटी ने 10 जुलाई से 25 जुलाई तक पूरे मंडी जिला में राहत राशि व अन्य जरूरी राहत  सामग्री इकट्ठा करने का निर्णय लिया है | जिसमें हर पार्टी सदस्य अपना योगदान देंगे तथा सहायता राशि इकट्ठा करने के लिए आम जनता के बीच भी अभियान चलाया जाएगा। सिराज, धर्मपुर व जोगिंदर नगर में कई परिवार राहत शिविरों में रह रहे हैं | जहां माकपा का स्थानीय नेतृत्व उनकी हर संभव मदद कर रहे हैं।  आज की बैठक में कुशाल भारद्वाज, भूपेंद्र सिंह, महेन्द्र राणा,सुरेश सरवाल, वीणा वैद्य, जोगिंदर वालिया, राजेश शर्मा, सुनीता विष्ट, संजय जंवाल, ऋत्विक ठाकुर, सहित कई कमेटी सदस्य उपस्तिथ रहे | 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments