मूकनायक /दुर्गेंद्र सम्राट ब्यूरो चीफ
बस्ती/उत्तर प्रदेश
बस्ती। जनपद बस्ती में समाजवादी पार्टी (सपा) ने परिषदीय विद्यालयों के मर्जर (विलय) के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष और विधायक महेंद्र नाथ यादव के नेतृत्व में सैकड़ों सपाई सड़क पर उतर आए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की प्रदर्शनकारी न्याय मार्ग से शास्त्री चौक होते हुए भारी संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां राज्यपाल को संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। विधायक महेंद्र नाथ यादव ने सरकार के निर्णय पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “सरकार यदि परिषदीय विद्यालयों के मर्जर का फैसला वापस नहीं लेती, तो समाजवादी पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी” महेंद्र नाथ यादव ने आरोप लगाया कि, “विद्यालय से ज्यादा तेजी से शराब की दुकानें खोली जा रही हैं। बाबा साहेब ने कहा था कि शिक्षा शेरनी का दूध है जो जितना पिएगा, उतना दहाड़ेगा सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन और उग्र रूप लेगा।

