Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedआज महाबोधी महाविहार मुक्ति आंदोलन का पांचवां दिन

आज महाबोधी महाविहार मुक्ति आंदोलन का पांचवां दिन

मूकनायक/ कमलेश लवहात्रै

बिलासपुर छत्तीसगढ़

ऑल इंडिया बुद्धिष्ट फोरम, छत्तीसगढ़ और दुर्ग/भिलाई के समस्त बौद्ध संगठन द्वारा आयोजित धरने प्रदर्शन का आज पांचवां दिन है। बिहार के बोधगया महाबोधी महाविहार से बीटी 1949 एक्ट निरस्त कराने और महाबोधी महाविहार को ब्राह्मणवाद से मुक्त करने के लिए देश के अलग अलग राज्यों में आंदोलन चल रहे है । दुर्ग जिले में ऑल इंडिया बुद्धिष्ट फोरम छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष सविता बौद्ध संकल्पी अर्थात सामनेरी खेमा के नेतृत्व और मार्गदर्शन में एवं समता सुरक्षा सेना के संरक्षण में निरंतर जारी रहेगा। आज पांचवें दिन धरने स्थल पर पूज्य भंते दिट्ठी विशुद्धि सामनेरी विशाखा,सामनेरी संघप्रिया भिक्खू उपस्थित रहा । हमारी केवल दो ही मांगे पहली बीटी एक्ट 1949 रद्द हो और महाबोधि महाविहार गैर बौद्धों से मुक्त होना चाहिए । अन्यथा यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक बिहार सरकार बीटी एक्ट 1949 खत्म नहीं कर देती और महाबोधी महाविहार प्रबंधन बौद्धों को सौंप नहीं देती। पूज्य भंते विशुद्धी जी ने महाबोधी महाविहार मुक्ति एवं बुद्ध और उनकी शिक्षा पर अपने विचार रखते हुए धम्म देसना दी।
इस अवसर पर समता सुरक्षा सेना के डॉ.अरविंद चौधरी,अनिल जोग ,काशी मेश्राम,अखिल भारतीय बौद्ध महासभा 1119भिलाई से प्रदीप सोमकुवर ,विनोद टेंभरे,जयश्री बौद्ध,अल्का बौद्ध, दि बुद्धिष्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के एस.आर. कांडे और प्रज्ञा कांडे,कानीपनाथ वासनिक,महेंद्र बौद्ध,सरिता टेंभुरने, डॉ वेदिता जोग,अंकित मेश्राम,सुलोचना बौद्ध,इंदु ढोक, ,सुखवंता घरडे, पुष्पा गजभिए,भगवती सोमकुवर,जीजा भगत,मायावती थूल,ललिता मुन ,प्रकाश सहारे,इंदिरा खोबरागड़े,अल्का भावे,प्रमिला रंगारी,ज्योति गेडाम, रसिया सहारे,योगेश सोमकुवर,सारिका मेश्राम, संघमित्रा सोमकुवर,योगा डोंगरे, बी.बी. शेल्लारे लतिका खांडेकर साक्षी बौद्ध,प्रतीक्षा आदि ने शांति पूर्ण नारों से अपनी आवाज बुलंद कर गरिमामई उपस्थिति दर्ज कराई।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments