Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedउमरिया में गोंड समाज के श्मशान भूमि पर बलात कब्ज़ा और हिर्री...

उमरिया में गोंड समाज के श्मशान भूमि पर बलात कब्ज़ा और हिर्री के राजाराम बिरको के जमीन को गैर आदिवासी को विक्रय प्रकरण के पेशी में बिल्हा पहुंचे क्षेत्र के गोंड समाज के साथ प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष …

मूकनायक/ गौतम बालबोंदरे
छत्तीसगढ़

ग्राम हिर्री, तहसील बिल्हा जिला बिलासपुर के राजाराम बिरको (बिझवार) अपनी 1.89 एकड़ आदिवासी भूमि को गाँव के ही गौरव यादव को बेचना चाहता है. ऐसा इश्तिहार में प्रकाशित है. जबकि वस्तुस्थिति है गौरव यादव ने आदिवासी भूमि को अपने मित्र राजाराम बिरको के नाम पर ख़रीदा है और उसे अपने नाम पर चढ़वाना चाहता है. इस प्रकरण में कई चालाकियां राजस्व अमला द्वारा किया गया है।
6 जून को अखबार में इश्तिहार प्रकाशित हुआ है (7-8 जून शनि रवि वार) और 9 जून को आपत्ति दर्ज करने की तिथि दी गयी थी. जब ९ जून को आपत्ति पेश की गयी तो सम्बंधित तहसीलदार ने बताया कि आपत्ति की तिथि बढा दी गई है. आपत्तिकर्ता आपत्ति पत्र ने तहसीलदार से मार्क कराके रीडर के पास जमा कर दी. एक सप्ताह बाद उक्त प्रकरण में अगली पेशी की तिथि के सम्बन्ध में पूछा गया तो रीडर ने बिना आपत्ति के प्रतिवेदन अनुविभागीय अधिकारी को भेज देने की बात कही. इस स्थिति पर रीडर से गरमा गरमी में बहस हुई और बात तहसीलदार तक पहुंची. तहसीलदार ने प्रतिवेदन अनुविभागीय अधिकारी से वापस लेकर 26 जून को आवेदक और आपत्तिकर्ता को पेशी की तिथि दी थी. इसी पेशी मे आपत्तिकर्ता उपस्थित हुए थे लेकिन आवेदक अनुपस्थित रहे.
ग्राम उमरिया तहसील बिल्हा जिला बिलासपुर के आदिवासियों के श्मशान भूमि पर बलात कब्ज़ा और मठ तोड़े जाने के प्रकरण में भी अन्य सम्ब्नंधित तहसीलदार के समक्ष समाज का पक्ष रखा गया. सम्बंधित तहसीलदार ने मौका मुआयना करने की बात कही.
दोनों प्रकरण में 14 जुलाई को अगली पेशी है।
पेशी में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के साथ सर्वश्री विनोद मरावी कार्यकारी ब्लाक अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज, रामकला मरावी, चन्द्र कुमार मरकाम, देवलाल मरकाम, सुमित मरकाम, राहुल मरावी और साथी उपस्थित रहे. रमेश चन्द्र श्याम कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जानकारी व विवरण से अवगत कराया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments