Thursday, February 26, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशजनसेवा संघर्ष फाउंडेशन रामपुर की बैठक सम्पन्न | नई कार्यकारिणी का किया...

जनसेवा संघर्ष फाउंडेशन रामपुर की बैठक सम्पन्न | नई कार्यकारिणी का किया गठन |

सुषमा पूंटा रोहडू हिमांचल प्रदेश | जन सेवा संघर्ष फाउंडेशन की जिला शिमला, के ब्लॉक रामपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ प्रदेश प्रभारी एवं संयोजक लता शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष महिला इकाई अंजना शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रमा नेकटा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेमलता ठाकुर, चंद्र बाला, इंदू वाली,जिला उपाध्यक्ष उषा शर्मा एवं कार्यकारिणी सदस्य रजनी पालसरा भी उपस्थित रहीं। बैठक में रामपुर ब्लॉक के लिए नई नियुक्तियाँ सर्वसम्मति से की गईं। ब्लॉक संयोजक के रूप में अंशुमन ठाकुर, पुरुष इकाई अध्यक्ष विकास, महिला इकाई संयोजक नीलम कुमारी, महिला इकाई अध्यक्ष शारदा तथा महिला उपाध्यक्ष ईश्वरी देवी को नियुक्त किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास किया गया की  आगामी 10 दिनों के भीतर ब्लॉक कार्यकारिणी का पूर्ण गठन कर लिया जाएगा। संगठन की ओर से यह भी निर्णय लिया गया कि रामपुर ब्लॉक में 1000 पौधे लगाए जाएंगे तथा नशे के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। हर गांव में नशे से बचाव और जनजागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

फाउंडेशन ने यह पुनः दोहराया कि वह गरीब, असहाय, पीड़ित और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए सदैव तत्पर है। बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments