Thursday, February 26, 2026
Homeनागपूरप्रवीण बागडे ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025’ के लिए सम्मानित

प्रवीण बागडे ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025’ के लिए सम्मानित

नागपुर दि.30 :महाराष्ट्र पशु व मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय (माफसु), नागपुर के विस्तार शिक्षा विभाग में कार्यरत स्वीय सहायक प्रवीण बागडे को 29 मई से 12 जून 2025 के बीच केंद्र सरकार के ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025’ का विश्वविद्यालय रिपोर्ट तैयार करने के लिए सक्रिय सहभाग के लिए डॉ. अनिल भिकाने, निदेशक, विस्तार शिक्षा द्वारा सेवानिवृत्ती समारोह में पुष्पगुच्छ और सम्मानपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे पहले भी उनके उल्लेखनीय कार्य, उत्साह और निष्ठा के लिए ‘उत्कृष्ट कर्मचारी पुरस्कार’ और ‘उत्कृष्ट अधिकारी पुरस्कार’ प्रदान करके गौरन्‍वित किया गया। उनके लगातार सफल प्रयासों की बहुत सराहना की जाती है।

देशभर ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ यह राष्ट्रीय अभियान शुरू किया गया था, जो भारतीय कृषि को वैज्ञानिक पद्धतियों, सतत पद्धतियों और किसानों के सशक्तीकरण के माध्यम से आधुनिक बनाने के लिए समर्पित था। इसका मार्गदर्शन केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (भाकृअप) ने कृषि और किसान कल्याण विभाग के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजन किया।

इस अवसर पर विस्तार विभाग के डॉ. गीतांजली ढुमे, डॉ. सारीपुत लांडगे, श्री मोहन कापसे और गौरी भदोरिया को भी उनके समर्पित कार्य के लिए आयोजित कार्यक्रम में पुष्पगुच्छ और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments