Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedB T ACT 1949 हटाने एवं महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन के समर्थन...

B T ACT 1949 हटाने एवं महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन के समर्थन में धरना प्रदर्शन प्रारंभ

मूकनायक /कमलेश लवहात्रै
राजनांदगांव छत्तीसगढ़

  भिक्खु धम्मतप छत्तीसगढ़ प्रभारी  व राष्ट्रीय सलाहकार – आँल इंडिया बुद्धिष्ट फोरम राजनांदगांव छत्तीसगढ़ के के नेतृत्व में वर्षावास के पुनित अवसर पर राज्य स्तरीय महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन धरना प्रारंभ किया गया है।

  पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार धरना स्थल कलेक्टर परिसर के सामने ओवर ब्रिज के नीचे, राजनांदगांव 01 जुलाई 2025,से 30 जुलाई तक सुबह  09.00 बजे से 06.00 बजे तक प्रतिदिन किया जाना है।

      आयोजन जनों ने आह्वान कर कहा कि  

      //सम्मान की लड़ाई में निमंत्रण नहीं भेजे जाते है, जिसका जमीर जिन्दा होता है वे खुद ही चले आते हैं।//

               गौरतलब है कि B T ACT 1949 हटाने एवं महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन समर्थन धरना प्रदर्शन के लिए 01 जुलाई 2025 को कलेक्टर परिसर के सामने ओवर ब्रिज के नीचे राजनांदगांव शहर और आस पास के जिले के बौद्ध उपासक द्वारा अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए इस आंदोलन को एक महीने तक एकजुटता के साथ चलाने का संकल्प लिया है।
आंदोलन के समर्थन में प्रबुद्ध सर्वोदय मण्डल स्टेशन पारा शिक्षक नगर राजनांदगांव की कार्यकारिणी टिम के सदस्यों (महिला, पुरुष और युवा वर्ग) द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए , आंदोलन की सफलता के लिए एकजुट हुए है ।

इस आंदोलन में शिरकत करते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराने प्रयास जरूर करें ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments