Thursday, February 26, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशकोली समाज की राष्ट्रीय स्तर की बैठक सम्पन्न | अन्याय के खिलाफ...

कोली समाज की राष्ट्रीय स्तर की बैठक सम्पन्न | अन्याय के खिलाफ एकजुटता और शिक्षा पर विशेष बल का दिया मंत्र |

  सुषमा पूंटा, रोहडू  हिमांचल प्रदेश |  उत्तर प्रदेश के नगर निगम सभागार में कोली समाज की एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप ने की। बैठक में समाज की एकजुटता, शिक्षा, नेतृत्व निर्माण और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष जैसे अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से उत्तराखंड के प्रभारी एवं पूर्व विधायक श्री हरिशंकर माहौर, पौड़ी से पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय सचिव श्री मुकेश कोली समेत देशभर से आए कोली समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और अपने विचार रखे।अन्याय के खिलाफ संघर्ष की खुली घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप जी ने अपने जोरदार भाषण में कहा:“अब समय आ गया है कि हम अन्याय को सहना बंद करें। अगर हमारी जाति के किसी सदस्य के साथ अन्याय होता है, तो पूरा कोली समाज मिलकर उसे न्याय दिलाने के लिए खड़ा होगा।” शिक्षा पर बल और भविष्य की दिशा उन्होंने आगे कहा  “हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को शिक्षित करना होगा, तभी हमारे बच्चे अच्छी नौकरियों में पहुंचेंगे और राजनीतिक रूप से भी प्रतिनिधित्व प्राप्त करेंगे। “खुद कम खाओ लेकिन बच्चों की शिक्षा में कोई कमी मत होने दो।” भविष्य की योजनाएं और भवन निर्माण की मांग | वीरेंद्र कश्यप ने उत्तराखंड सरकार से रुद्रपुर में कोली समाज के लिए एक विशाल भवन हेतु भूमि देने की मांग भी की। अंबेडकर के विचारों को अपनाने की अपील अपने भाषण के अंत में उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को दोहराते हुए कहा “शिक्षित बनो, संगठित रहो” और समाज से इन सिद्धांतों को जीवन में अपनाने की अपील की। संपूर्ण भारत से आए प्रतिनिधियों की भागीदारी इस बैठक में पूरे देश से कोली समाज के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और समाज के विकास के लिए अपने-अपने सुझाव दिया |

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments