Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedहि.प्र. कोली समाज टुटू खंड की नई कार्यकारिणी का गठन |

हि.प्र. कोली समाज टुटू खंड की नई कार्यकारिणी का गठन |

शिमला,
सुषमा पूंटा रोहडू | हि.प्र. कोली समाज की टुटू खण्ड इकाई के चुनाव दिनांक 29 जून 2025 को सम्पन्न हुए, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में तिखू राम कश्यप को प्रधान, चंद्र कांता व प्रेम चंद को उप प्रधान, रोशन लाल को कोषाध्यक्ष तथा गंगा राम को महासचिव चुना गया। पिछले तीन वर्षों में शिमला जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कोली समाज की कई नई इकाइयों का गठन हुआ है। कहीं पुरानी कार्यकारिणियां पुनर्गठित की गई हैं, तो कहीं पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। यह संगठनात्मक गतिविधियाँ समाज की एकजुटता और सक्रियता को दर्शाती हैं। कोली समाज द्वारा सामाजिक सरोकारों में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई जा रही है। जरूरतमंदों की सहायता, गरीब बेटियों की शादी, अग्निकांड जैसी आपदाओं में राहत पहुंचाना, और वंचित वर्गों के बीच सेवा जैसे कार्य लगातार किए जा रहे हैं | वह भी बिना किसी सरकारी सहायता के। समाज के सदस्य स्वयं धन एकत्र करते हैं और सेवा कार्यों में लगाते हैं।इसके अलावा, समाज हर वर्ष बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती (14 अप्रैल) को भव्य रूप से मनाता है। विगत तीन वर्षों में एक विशाल सम्मेलन भी आयोजित किया गया, जिसमें समाज की एकता और शक्ति का परिचय मिला। सुषमा पुंटा, जो वर्तमान में जिला शिमला की कोली समाज की वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं, ने कहा, “मुझे गर्व है कि मैं कोली समाज का हिस्सा हूं। हम सभी समाज के लिए कार्य करते हैं, और यह एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”संगठन सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर निभा रहा भूमिका

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments