मूकनायक, अजीम खान चिनायटा
राजस्थान, करौली, हिंडौन
हिन्डौन सिटी। करौली रोड़ स्थित ईदगाह परिसर में आज मुस्लिम संगठनों की ओर से पेड़ लगाकर “ग्रीन हिन्डौन अभियान” की शुरुआत की गई।
शहर वक़्फ़ कमेटी के सदर बब्बू शाह ने बताया कि रविवार 29 जून को सुबह 10 बजे करौली रोड़ स्थित ईदगाह परिसर में जमीयत उलेमा-ए-हिंद, शहर वक़्फ़ कमेटी व मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 21 छायादार पेड़ लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेते हुए ग्रीन हिन्डौन मिशन का आगाज़ किया गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान 25 जुलाई तक जारी रहेगा जिसमें विभिन्न मदरसों, क़ब्रिस्तानों व मुस्लिम जायदादों में छायादार पेड़ लगाए जाएंगे।
आज ईदगाह कैंपस में पीपल नीम, बरगद, गूलर, जामुन आदि के 21 पौधें लगाए गए।
इस अवसर पर लोगों से अपील करते हुए जमीयत उलेमा ए हिंद के तहसील सदर हाफ़िज़ बाबुद्दीन ने कहा कि पेड़ लगाना हमारे नबी मोहम्मद साहब की सुन्नत है, पेड़ लगाने से आमजन को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। ऐसे जनहित के काम में हम सबको बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के संयोजक व पूर्व उपसभापति नफीस अहमद ने कहा कि शहर को हरा-भरा बनाने के लिए सभी सामाजिक संगठनों को अपने-अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने के लिए आगे आना चाहिए। तेजी से हो रहे हैं जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए पर्यावरण संरक्षण बहुत जरूरी है।
इस अवसर पर हाफिज सईद, मुफ्ती अब्दुल हमीद, कारी इरफान, हाफिज हाशिम, हाफिज अमजद, खजांची भीकम शाह, जिला वक़्फ़ कमेटी के पूर्व सेक्रेटरी शब्बीर खान, समाजसेवी सलीम फौजी, मुफीद तेली, रफीक चौधरी, इस्लाम डेंटर, हाजी अब्दुल कदीर मनिहार, अल्ताफ पठान, जाकिर खान मछली ठेकेदार, फजलु शाह, रफीक लहचौडा, राजकीय महाविद्यालय छात्र संघ के पूर्व महासचिव शरफुद्दीन चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अगले राउंड में चुंगी वाले मदरसे में पौधे लगाए जाएंगे।

