

मूकनायक/अजय अनंत
बिलासपुर!
शुक्रवार को तेगी मंजिल में हुए अमान अंसारी फाउंडेशन के पुनर्गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई थी इस बैठक में सभी धर्म जाति के लोगों के लिए शिक्षा स्वास्थ्य व रोजगार को लेकर गहन चर्चा हुई, इसी कड़ी में अमान अंसारी फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्ट गुल्लक को लेकर भी बड़ा बदलाव किया गया जरूरतमंद व्यक्तियों को आर्थिक मदद पहुंचाने 2021 से अनवरत चल रहे इस गुल्लक प्रोजेक्ट को नए सिरे से शुरुआत की गई , जिसे समाज के लोगों के आर्थिक विकास के लिए यह योजना चलाई जा रही है, इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए शहर के कई वरिष्ठ समाजसेवियों व व्यापारिक संस्थाओं बुद्धिजीवियों द्वारा प्रोजेक्ट गुल्लक की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए इस योजना को घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य बनाया गया, आज के इस बैठक में शहर के वरिष्ठ समाजसेवी जसबीर सिंह चावला ने भी बैठक में भाग लिया और संगठन के सदस्यों और पदाधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि यह योजना सराहनीय है जिसे मैं स्वागत करता हूं और आप लोगों को शुभकामनायें जो आपने समाज के उन लोगों को उठाने का फैसला लिया है जो शिक्षा स्वास्थ्य और बेरोजगारी से त्रस्त हैं, उन्हें आर्थिक मदद पहुंचाने की जो आप लोगों ने पहल की है, मैं हर संभव प्रयास करूंगा कि इस नेक काम को हम सभी मिलजुल कर एक साथ अपने गंतव्य तक पहुंचाएंगे, अमान अंसारी फाउंडेशन ने जसबीर सिंह चावला को संगठन की बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा है उन्हें संस्था प्रमुख अलीम अंसारी द्वारा संरक्षक का पदभार सौपा, इस पर जसबीर सिंह चावला ने कहा की मैं संगठन का आभारी हूं और ईश्वर जिसे जो काम लेना चाहता है वह लेता है, मेरी खुशनसीबी है अमान अंसारी फाउंडेशन ने मुझे संरक्षक का पद प्रदान किया, ईश्वर मुझे शक्ति दे कि अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा सकूं इसी कड़ी में कई पदों पर भी नियुक्ति हुई है जिनके नाम इस प्रकार है, संरक्षक सरदार जसबीर सिंह चावला, अध्यक्ष अलीम अंसारी, उपाध्यक्ष मोहम्मद वसीम अंसारी, कोषाध्यक्ष सज्जाद अंसारी, सचिव दिनेश लहरे, सहसचिव हसन अली, मीडिया प्रभारी शेख अब्दुल कलीम, सदस्य ताजुद्दीन अंसारी, शब्बीर सिद्दीकी, कलीम अंसारी, मोहम्मद गुलाम गौस, मोईनुद्दीन अंसारी सहित अन्य लोगों को भी जिम्मेदारी दी गई, और संगठन की गरिमा व गोपनीयता को बरकरार रखने की शपथ भी दिलाई गई, प्रोजेक्ट गुल्लक के इसी तारतम्भ में मोईन अंसारी एक नंबर गुल्लक का उद्घाटन किया साथ ही छत्तीसगढ़ टायर रिट्रेड्स के वर्कर्स छत्तूराम, विजय दास, शमशाद, विपिन शर्मा सहित लगभग ग्यारह गुल्लक बांटे गए।

