उमा लाल अर्की | डॉ बी आर अम्बेडकर महासभा अर्की की बैठक अम्बेडकर भवन अर्की में सम्पन्न हुई | बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में गरीब बच्चे जो 10+1 व 10+2 में पैसे की कमी की वजह से स्कूलों में एडमिशन लेने में कठिनाई महसूस कर रहे थे | उन्हें सभा की तरफ से किताबें वितरीत की गई तथा स्मृति चिन्ह के रूप में बाबा साहब की फोटो प्रदान दी गई। इसके अतिरिक्त अंबेडकर भवन अर्की को डॉ बी आर अंबेडकर महासभा अर्की के अंतर्गत लेने के बारे में पूर्व में की गई कार्यवाही बारे चर्चा की गई तथा आगामी कारवाही बारे विचार विमर्श किया गया । इस के साथ अन्य मुद्दों पर भी गहन विचार विमर्श किया गया बैठक में यह भी विचार किया गया कि हिमाचल में बहुत से गांव ऐसे हैं जहां पर आज भी जाती सूचित शब्दों से गांव के नाम चल रहे हैं | हम सरकार से गुजारिश करना चाहेंगे की इन गांव की एक अलग से सूची बनाई जाए जो गांव जातिगत आधार पर नाम जिनके चल रहे हैं उन्हें तुरंत प्रभाव से जातिगत नाम से हटाकर गांव के लोगों के परामर्श से उन गांव के नाम बदले जाएं तथा रेवेन्यू रिकॉर्ड में भी इन नाम को तुरंत प्रभाव से बंद करने का के आदेश दिए जाएं। यह भी संकल्प लिया गया कि भविष्य में यह सभा इस प्रकार के जनहित के कार्य करती रहेगी बैठक में मुख्य सलाहकार बी आर भारीया जी, अध्यक्ष उमा लाल, सी डी पंवार, प्रीतम दास, मैडम एडवोकेट पार्वती, प्रीतम, सुंदर दास, जीआर बंसल, नंदलाल भगत, दिनेश कुमार, मोहनलाल मंजीत भाटिया, जगत राम तथा सीमा मौजूद रहे।

