Thursday, February 26, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशपरिजनों से बिछूड़ा कर्ण | पानीपत से मनाली घूमने आया था अपने...

परिजनों से बिछूड़ा कर्ण | पानीपत से मनाली घूमने आया था अपने परिचित के साथ |

औट पुलिस ने ली कर्ण को घर पहुंचाने की जिम्मेदारी 

मंडी ब्यूरो चीफ | हिमांचल की हसीन वादियों में घूमने की चाह में  हरियाणा के पानीपत से कुल्लू मनाली घुमने आया 12 साल का कर्ण अपने परिजन से बिछुड़ गया है। कुल्लू मंडी की सीमा पर नगवाईं फोरलेन चौक पर यह बालक रमेश टायर वाले के पास उसे पानीपत या चंडीगढ़ परिजनों के पास भेजने की बात कर रहा था। लेकिन बच्चे की सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय युवा हितेश कपूर , आशू व बबलू आदि ने औट पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने लड़के की मैडिकल जांच करवाई व औट पुलिस ने बालक को  उसके घर पहुंचाने के प्रयास में जुट गई।  लड़के ने बताया कि वह अपनी बूआ के पास रहता है तथा अपने किसी परिचित के साथ मनाली घुमने आया था, लेकिन वह उस व्यक्ति से बिछुड़ गया है। उसके बाद कर्ण लिफ्ट लेकर कुल्लू पहुंच गया और कुल्लू से पैदल नगवाईं पहुंचा। औट के प्रभारी कर्ण सिंह ने बात करने पर बताया  कि बालक के परिजनों का पता लग गया है तथा पुलिस उसे चंडीगढ उसकी बहन के पास भेज रही है।

फ़ाइल फोटो :- 1 कर्ण (हरियाणा)

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments