Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमंडलायुक्त बस्ती ने ली विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, तीनों जिलों के...

मंडलायुक्त बस्ती ने ली विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, तीनों जिलों के डीएम रहे मौजूद

मूकनायक/दुर्गेंद्र सम्राट जिला ब्यूरो चीफ

बस्ती/उत्तर प्रदेश

बस्ती। मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में मंडलीय विकास कार्यों की गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी सहित तीनों जनपदों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में पीएम सूर्य घर योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, फेमिली आईडी, 15वां वित्त आयोग एवं पंचम राज्य वित्त आयोग, स्वच्छ भारत मिशन, नई सड़कों का निर्माण, ग्रामीण स्टेडियम व ओपेन जिम निर्माण जैसे प्रमुख कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने इन योजनाओं की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी कि सभी कार्यों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए।
बाढ़ नियंत्रण तैयारियों को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ संबंधी सभी आवश्यक तैयारियाँ समय पर पूरी कर ली जाएं। जनता दर्शन व आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण को लेकर उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करें।
बैठक का संचालन संयुक्त विकास आयुक्त कमलाकांत पांडेय ने किया। बैठक में सीडीओ सार्थक अग्रवाल, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, एलडीएम आर.एन. मौर्य, मुख्य अभियंता विद्युत विजय कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता जल निगम महेन्द्र राम, बाढ़ नियंत्रण अधीक्षण अभियंता सुरेंद्र मोहन वर्मा, उप निदेशक पंचायत समरजीत यादव, तीनों जनपदों के सीएमओ डॉ. राजीव निगम, डॉ. रामानुज कन्नौजिया, डॉ. रजत कुमार चौरसिया सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments