Thursday, February 26, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशहिमांचल में बादल फटने से भारी बाढ़ ने किया भारी नुकसान तीन...

हिमांचल में बादल फटने से भारी बाढ़ ने किया भारी नुकसान तीन लोगों के बहने का समाचार

मंडी |  हिमांचल में बरसात के शुरू होते ही बादल फटने जैसी घटनाएं विकराल रूप ले रही है | बरसात के पहले दौर में ही दक्षिणी पश्चिमी मानसून ने बेहद कड़े तेवर अपना लिए है | आज दोपहर लगभग 2 बजे के बाद कुल्लू ज़िला के गड़सा,मनिकरण, व पार्वती वैली सैंज के जीवा नाला में बादल फटने से नाले में भारी बाढ़ ने तबाही मचाई | प्राप्त जानकारी के अनुसार सैंज के जीवनाला के समीप तीन लोगों के बहने का समाचार है जबकि एनएचपीसी की एक आवासीय कलोनी को भी भारी नुक्सान हुआ है साथ ही  एक गाडी भी बाढ़ में बह गई है |  सैंज के जीवानाला के पास से लापता लोगों में सैंज बिहाली के 60 वर्षीय नंद राम, और उनकी बेटी तथा एक रिश्तेदार यानदासी भी बाढ़ की चपेट में आई है | स्थानीय पंचायत प्रधान जोगिंदर सेन के अनुसार बाढ़ आने की आहाट से बिहाली में छः से सात लोगों ने अपने घरों से भागकर अपनी जान बचाई है | बाढ़ का रौद्र रूप देखकर  गाँव के लोग डर गए है |  बाढ़ के तांडव से तीर्थंकर वैली के हॉर्नगाड़ और गड़सा के शिलागढ़ में भी बादल फटने से कई गाड़ियों के बहने का समाचार है |  वहीं उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने कहा की लापता लोगों को ढूंडने के लिए सर्च अभियान शुरू किया गया है | फिलहाल अभी तक लापता लोगों के बारे कोई जानकारी नहीं है |उपायुक्त ने लोगों से अपील की है की सभी लोग नदी नालों की तरफ ना जाए | 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments