
मूकनायक/मनोज बौद्ध
बिलासपुर छत्तीसगढ़
पंचशील बुद्ध विहार,टिकरापारा, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में 26जुन
को सामाजिक क्रांति के अग्रदूत,आरक्षण के मूल स्तंभ,महान समाज सुधारक “जिन्होंने शिक्षा को शस्त्र बनाया और समाज को आत्म-सम्मान सिखाया”।कोल्हापुर नरेश छत्रपति शाहू महाराज की जयंती के पावन अवसर पर उनकी स्मृति में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
आयोजक पंचशील बुद्ध विहार परिवार, टिकरापारा ने आग्रह किया है कि इस प्रेरणास्पद आयोजन में अपनी उपस्थिति देकर समता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के संकल्प को सशक्त बनाएं।
आपकी सहभागिता हमारे लिए गौरव की बात होगी।हम सभी मिलकर शाहू महाराज को नमन करें, और उनके सपनों के समाज की ओर एक कदम बढ़ाएं।

