Thursday, February 26, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशग्राम मंडल में विश्व योग दिवस का आयोजन | दिव्या ज्योति महिला...

ग्राम मंडल में विश्व योग दिवस का आयोजन | दिव्या ज्योति महिला मंडल की सराहनीय पहल |

मूकनायक रोहडू | ग्राम मण्डल अपने सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए हमेशा से जागरूक और प्रेरणादायक रहा है। चाहे बात वृक्षारोपण की हो, 15 अगस्त व 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्वों की, यहां हर अवसर को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसी कड़ी में आज 21 जून को विश्व योग दिवस पर गांव में विशेष आयोजन किया गया, जिसकी अगुवाई देव्या ज्योति महिला मंडल ने की। महिला मंडल की अध्यक्ष सुषमा पुँटा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य गांव की महिलाओं और युवतियों को योग के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वास्थ्य के साथ आत्मबल की ओर प्रेरित करना था। उन्होंने कहा, “पहले महिलाएं केवल घरेलू कार्यों तक सीमित थीं, लेकिन अब समय बदल गया है। हमें हर क्षेत्र में आगे आना होगा। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शक्ति भी देता है। कार्यक्रम में गांव की कई महिलाओं ने भाग लिया और सामूहिक योगाभ्यास किया। बुजुर्गों और बच्चों की भी विशेष भागीदारी रही, जिससे कार्यक्रम और भी सफल और प्रभावशाली बन गया। दिव्य ज्योति महिला मंडल की इस पहल की सभी ने सराहना की और यह संदेश दिया गया कि आने वाले समय में भी गांव मण्डल सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों में इसी तरह अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments