Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएसपी ने पुलिस लाइन सभागार में की अपराध समीक्षा बैठक, अधीनस्थों को...

एसपी ने पुलिस लाइन सभागार में की अपराध समीक्षा बैठक, अधीनस्थों को दिए सख्त निर्देश

मूकनायक/ दुर्गेंद्र सम्राट ब्यूरो चीफ बस्ती/ उत्तर प्रदेश

बस्ती जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार कक्ष में समस्त अधीनस्थ अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया।गोष्ठी में जनपद की शांति और सुदृढ़ कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में समस्त क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, साइबर थाना व एचटीयू प्रभारी सहित अन्य शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
बैठक में निम्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई:
तीनों नए आपराधिक कानूनों (2025 से प्रभावी) की प्रभावशीलता और उनका अनुपालन भा.द.वि., एससी/एसटी एक्ट, महिला उत्पीड़न, लूट, नकबजनी, चोरी, झपटमारी, वाहन चोरी से जुड़े मामलों की समीक्षा (31 मई 2025 तक)।लंबित विवेचनाएं, वांछित अभियुक्तों और पुरस्कार घोषित अपराधियों की स्थिति।
ऑपरेशन त्रिनेत्र, नाकाबंदी योजना, गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गई कार्यवाही।
जनशिकायतें, पीजी पोर्टल प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की प्रगति।10 वर्षीय आपराधिक इतिहास वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियानों की समीक्षा।वारंट तामील अभियान, ई-ऑफिस, डिजिटल वारियर्स, टॉप-10 अपराधी/माफिया सूची की स्थिति।एसपी अभिनन्दन ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण व जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय निगरानी और ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments