Tuesday, September 29, 2026
Homeमहाराष्ट्रभारतीय स्टेट बैंक, शाखा रिसोड ने किसानों को किया सम्मानित

भारतीय स्टेट बैंक, शाखा रिसोड ने किसानों को किया सम्मानित

मूकनायक अमर दत्ता कनाडे

रिसोड /जिला वाशिम/ महाराष्ट्र )
भारतीय स्टेट बैंक शाखा रिसोड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नियमित रूप से फसल ऋण चुकाने वाले किसानों को बैंक के शाखा प्रमुख एवं क्षेत्रीय प्रबंधक वृषांक भड़के द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें प्रतापराव देशमुख, सुभाष भुजंगराव देशमुख, पांडुरंग देशमुख, संतुकराव देशमुख, रामदास देशमुख,
कार्यक्रम में रिसोड, शाखा प्रबंधक सत्यनारायण प्रसाद वनोजा, गांव के सरपंच, उपसरपंच, वरिष्ठ नागरिक, गांव के सभी किसान और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।
इस कार्यक्रम में एसबीआई रिसोड शाखा द्वारा सभी किसानों व काश्तकारों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। बैंक ऋण का नियमित भुगतान करने के लाभों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments