Thursday, February 26, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशपनारसा ज्वालापुर रोड पर बड़ा हादसा | बाइक समेत दो लोग गिरे...

पनारसा ज्वालापुर रोड पर बड़ा हादसा | बाइक समेत दो लोग गिरे गहरी खाई में | एक घायल एक की हुई मौक़े पर मौत

ब्यूरो चीफ मंडी | तहसील औट की स्नोर घाटी की देवखान नामक जगह पर एक बाईक लगभग 300-500 फ़ीट गहरी खाई में स्किड होकर गिर गया हैं | प्राप्त जानकारी के मुताबिक पनारसा जवालापुर रोड पर देवखान नामक जगह पर यह हादसा हुआ है जहाँ एक बाईक HP34A 3266 सुबह लगभग 8 बजे स्किड होकर गहरी खाई में जा गिरा हैं हादसे में एक की मौक़े पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे युवक को गंभीर अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले जाया गया हैं | कुल्लू में चिकित्सकों ने उपचार के बाद युवक को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया हैं |  जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार ऋषि पराशर के सौरानाहुली मेले के लिए जा रहे थे की पानारसा ज्वालापुर रोड में देवखान के पास बाईक स्किड हो गया जिससे बाईक अनियंत्रित हो कर गहरी खाई में जा गिरा बाईक सवार एक आधी खाई में ही फंस गया जबकि दूसरा काफी नीचे जा कर नाले में बाइक के साथ पहूँचा गहरे नाले में | दोनों आपस में रिश्तेदार हैं | और मेला देखने पराशर जा रहे थे | 

हादसे का जैसे ही पता लगा तो स्थानीय लोग हादसे वाली जगह पर पहुंचे और राहत व बचाव का कार्य शुरू कर दिया स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना औट को दी पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ हादसे में घायल दोनों लोगों को बाहर निकला वहीं थाना प्रभारी औट करण सिंह ने बताया की बाइक सवार दोनों लोग पराशर मेले में जा रहे थे रास्ते में ही बाइक स्किड होकर खाई में गिर गई जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई हैं जबकि दूसरा युवक घायल हैं जिसे कुल्लू से डॉक्टरों की टीम ने चंडीगढ़ रैफर कर दिया हैं | पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं और घटना की जांच की जा रही हैं जबकि मृतक का पोसमॉर्टम उपरान्त शव परिजनों को सौंप दिया गया हैं| हादसे में मृतक की पहचान हरफू राम पुत्र तबारसु राम निवासी शराच डाकघर मौहाल ज़िला कुल्लू उम्र 46 वर्ष जबकि गंभीर रूप से घायल युवक राकेश कुमार पुत्र रूप चंद निवासी गही डाकघर नगवाई तहसील औट ज़िला मंडी उम्र 25 वर्ष हैं को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया हैं 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments