Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedमुकेश मिश्रा सहायक संचालक पर शराब के नशे में धुत होकर शिक्षकों...

मुकेश मिश्रा सहायक संचालक पर शराब के नशे में धुत होकर शिक्षकों से दुर्व्यवहार का लगा आरोप

मूकनायक/कमलेश लवहात्रै

बिलासपुर

कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग बिलासपुर में ज्ञापन सौंपने के दौरान मुकेश मिश्रा सहायक संचालक जेडी बिलासपुर द्वारा शिक्षकों के साथ शराब के नशे में धुत होकर दुर्व्यवहार किया गया । “शिक्षक साझा मंच”के द्वारा कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग बिलासपुर में ज्ञापन सौंपने पहुंचे तब मुकेश मिश्रा के द्वारा कार्यालीन समय में शराब के नशे में धुत होकर उपस्थित शिक्षकों से दुर्व्यवहार किया गया। उनके इस अनुचित व्यवहार से शिक्षकों में काफी नाराजगी और आक्रोश है इस तरह के अधिकारी जिन्हें प्रशासन के नियमों को ताक में रखते हुए अनुशासनहीनता को ही अपना पर्याय बना कर रखे हैं उनके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाने की शिक्षकों द्वारा मांग की गई है। प्रताड़ित शिक्षकों के द्वारा मुकेश मिश्रा का तत्काल डॉक्टरी मुलायजा कराए जाने के साथ प्रशासन द्वारा सख्त विभागीय कार्रवाई की जाने की मांग अपने वरिष्ठ अधिकारियों के पास रखी गई है। इस तरह के अधिकारियों पर किस तरह का प्रशासन द्वारा अंकुश लगाया जाता है या नहीं? यह आगामी दिनों में देखने को मिलेगा।

आपको बताते चलें कि शिक्षा विभाग के संभागीय स्तर के पदाधिकारीयों ने प्रदीप मिश्रा की लिखित में शिकायत करते हुए उसकी डॉक्टरी मुलायजा करने की बात संयुक्त संचालक के साथ-साथ तार बाहर थाना व कमिश्नर को भी प्रतिलिपि दी है, शिक्षा विभाग से जुड़े जिम्मेदार अधिकारी का यह रवैया शिक्षा के क्षेत्र को कहीं ना कहीं कलंकित करता है अब यह देखना होगा कि थाना तार बहार के जिम्मेदार थाना प्रभारी तथा कमिश्नर बिलासपुर इसकी पर क्या कार्यवाही करते हैं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments