Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedद.पू.म.रेलवे मजदूर कांग्रेस की ओपन लाइन अधिवेशन में सजल नंदी अध्यक्ष पार्थो...

द.पू.म.रेलवे मजदूर कांग्रेस की ओपन लाइन अधिवेशन में सजल नंदी अध्यक्ष पार्थो सरकार सचिव नियुक्त

मूकनायक/दिलीप मैश्राम

बिलासपुर

साउथ ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस ओपन लाइन शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक परिसर में स्थित प्रेम कार्यालय बिलासपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अधयक्षता बिलासपुर मंडल समन्वयक एवम संयुक्त महामंत्री विजय अग्निहोत्री ने किया।
अधिवेशन में गौरी शंकर आइच के द्वारा शाखा के कामकाज की रिपोर्ट पेश किया एवं कोषाध्यक्ष ए के चंद्रा ने वित्तीय लेखा जोखा प्रस्तुत किया।
नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया, अधिवेशन में संयुक्त महामंत्री बी कृष्ण कुमार, केंद्रीय कोषाध्यक्ष डी के स्वाइन, जोनल उपाध्यक्ष डी डी महेश, संयुक्त महामंत्री गौरी शंकर आइच,
सचिव mw इस्लाम, राजेश सोनकर एवम राणा नंदी सहित अनेक रेल कर्मचारी भाग लिया। अधिवेशन में मुख्य रूप से रेल कर्मचारी की समस्याओं एवं संगठन के संघर्ष और भावी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन डिविजनल रनिंग स्टाफ ब्रांच सचिव, अतिरिक्त संयुक्त महामंत्री व अर्बन बैंक डायरेक्टर आर के यादव ने किया।
नई कार्यकारणी में सर्वसम्मति से चयनित प्रमुख पदाधिकारी सजल नंदी शाखा अध्यक्ष, पार्थो सरकार शाखा सचिव, ए के चंद्रा कोषाध्यक्ष, रूपक दास, राजेश सोनी उपाध्यक्ष, विशाल दमाही, अनुराग तिवारी, वेणु गोपाल राव, जी चंद्र साई किरण सहायक सचिव, चंद्र शेखर झा, युवराज नायडू को संगठन सचिव बनाया गया है।
एस के राय चौधरी एवम मानवेंद्र सिंह आवास समित सदस्य नामित किए गए है। नवनिर्वाचित रेल कार्यकारणी कर्मचारियों ने कहा कि हक और सम्मान की लड़ाई को पूरे जोश और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
शाखा सचिव ने कहा की हम एकजुट होकर हर अन्याय का संगठित होकर प्रतिरोध करेंगे।
शाखा अध्यक्ष सजल नंदी ने कहा रेलवे कर्मचारी की हर जायज मांग एवं OPS की लड़ाई को और तेज करना होगा तभी हमारा एवं हमारे परिवार की जीवन सुरक्षित होगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments