Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी के बस्ती में घर से 50 किमी दूर मिला अधेड़ का...

यूपी के बस्ती में घर से 50 किमी दूर मिला अधेड़ का शव, तीन दिन से था लापता

मूकनायक/रिपोर्टर राजेश कुमार/बस्ती, उत्तर प्रदेश

मूकनायक/ उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बरहुआँ चौराहे पर एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान दुबौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम भरही निवासी श्रीराम उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई है। श्रीराम फेराई के पुत्र थे।

घटना 7 जून 2025 को दोपहर लगभग 2:30 बजे की है। मृतक ने काला पैंट, भूरी चेक शर्ट पहन रखी थी और उनके पास एक लूंगी भी मिली। परिजनों के अनुसार, श्रीराम मानसिक रूप से बीमार थे और पिछले तीन दिनों से घर से लापता थे।

वाल्टरगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का निरीक्षण किया। जांच में पता चला कि श्रीराम ने जहर खाकर आत्महत्या की है। घटनास्थल से जहर का खाली पैकेट और एक पानी की बोतल भी बरामद हुई है।

परिजनों ने बताया कि उन्होंने तीन दिनों तक श्रीराम की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घटनास्थल उनके घर से करीब 50 किलोमीटर दूर है, जिसके कारण स्थानीय लोगों में घटना को लेकर कुछ संदेह है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments