Thursday, February 26, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशसोनिया गांधी की अचानक तबियत बिगड़ी आईजीएमसी में किया गया भर्ती |

सोनिया गांधी की अचानक तबियत बिगड़ी आईजीएमसी में किया गया भर्ती |

ब्यूरो चीफ मंडी |  कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी की आज अचानक से तबियत खराब हुई है | जिसपर उन्हें आई जी एम सी में भर्ती करवाया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार शिमला स्तिथ छराबड़ा में प्रियंका गांधी के मकान से उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया और आईजीएमसी में डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है | आज डॉक्टरों द्वारा उनके जरूरी टेस्ट कर लिए गए है वहीं प्रियंका गांधी भी आज शिमला पहुँच गई है | वह सीधे ही अपनी माँ सोनिया गांधी से मिलने आईजीएमसी पहुँच गई और माँ का हाल जाना है | ज्ञात हो की सोनिया गांधी अपने निजी दौरे के तहत 2 जून को शिमला पहुंची थी | सोनिया गांधी शिमला के छराबड़ा स्तिथ अपनी बेटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी बढेरा के मकान में रह रही है| सोनिया गांधी अक्सर गर्मियों की छुट्टियों में शिमला आती रहती है फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी में तैनात है वहीं आईजीएमसी के डॉक्टरों ने सोनिया गांधी की तबियत में सुधार होने बारे जानकारी दी है 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments