“प्लास्टिक दो, सामान लो – पर्यावरण बचाओ” पहल की अनूठी शुरुआत


मूकनायक/कमलेश लवहात्रै
बिलासपुर
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पंचशील बुद्ध विहार, टिकरापारा, बिलासपुर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल “प्लास्टिक दो, सामान लो – पर्यावरण बचाओ” की शुरुआत की गई।
आयोजन के प्रायोजक
आयु. लीना गजभिए ताई,
आयु. अनामिका पाटिल ताई,
आयु. अशोक ठाकरे जी,
तथा एडवोकेट प्रमोद नवरत्न थे।
कार्यक्रम की शुरुआत बुद्ध वंदना के साथ की गई, जिसके पश्चात आयु. अनामिका पाटिल ताई, कमलेश लवहात्रै एवं लीना गजभिए ताई ने उपस्थित बच्चों एवं नागरिकों को पर्यावरण की महत्ता और उसके संरक्षण के उपायों पर मार्गदर्शन किया।
1 जून को आयोजित ‘पर्यावरण पेंटिंग मेला’ में भाग लेने वाले बच्चों को उनकी रचनात्मकता और जागरूकता फैलाने के प्रयास हेतु प्रमाण पत्र और 'Environment Award' से सम्मानित किया गया।
आयोजन के मुख्य आकर्षण
‘प्लास्टिक दो, सामान लो’ स्टॉल, जिसे पंचशील बुद्ध विहार निःशुल्क पाठशाला के छात्रों ने संचालित किया।इसमें बच्चों ने नागरिकों से प्लास्टिक एकत्र कर उसके बदले में नोटबुक और पौधे वितरित किए। यह प्रयास न केवल प्लास्टिक कचरे को कम करने की दिशा में था, बल्कि हरित पर्यावरण की भावना को भी मजबूती से प्रस्तुत करता है।
आयोजन में विहार के समर्पित सदस्यों के साथ-साथ टिकरापारा क्षेत्र के नागरिकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और बच्चों के इस सामाजिक अभियान को दिल से समर्थन दिया।

