Thursday, February 26, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशआज से ज़िला अस्पताल कुल्लू में पर्ची के लगेंगे 10 रूपये शुल्क...

आज से ज़िला अस्पताल कुल्लू में पर्ची के लगेंगे 10 रूपये शुल्क | फ्री होने वाले टेस्ट के भी चुकाने होंगे पैसे |

आज कुल्लू अस्पताल में इलाज की पर्ची के लिए अस्पताल में लगेंगे 10 रुपए

पंकज भाटिया मूकनायक कुल्लू | आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में अब डॉक्टर से मिलने के लिए मरीजों को पर्ची के ₹10 देने होंगे। इसके अलावा अस्पताल में जो टैस्ट निशुल्क किए जाते थे। उसके भी अब मरीजों को पैसे देने होंगे ऐसे में अस्पताल में इलाज करवाने आ रहे लोगों पर अब अतिरिक्त बोझ बढ़ने वाला है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा हिमाचल प्रदेश के सभी अस्पतालों में इसकी नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है और वीरवार 5 जून से सभी अस्पतालों में शुल्क लेना शुरू कर दिया जाएगा। जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के क्षेत्रीय अस्पताल में भी इसकी अधिसूचना पहुंच चुकी है और अस्पताल प्रबंधन के द्वारा वीरवार से यहां पर्ची के ₹10 शुल्क लेना शुरू कर दिया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments