
मूकनायक/कमलेश लवहात्रै
बिलासपुर
छत्तीसगढ़ के गांवों व शहरों में बौद्ध भिक्खुओं व धम्म प्रचारकों कि कमी होने के कारण त्यौहारों व अन्य धम्म संस्कार विधि विधान से सुचारु रूप से सम्पन्न नही हो पाते । इसलिए आगामी 7 व 8 जून 2025 को स्थान सुगत बुद्ध विहार डॉ. आंबेडकर नगर कोहका रोड सुपेला, भिलाई में पूज्य भदंत डॉ. जीवक जी, पूज्य भंते सारिपुत्त जी, पूज्य भदंत सोमानंद महाथेरो जी (दिल्ली), पूज्य भदंत महामोग्गल्यान जी (वडसा सावंगी) के मार्ग दर्शन में दो दिवसीय धम्म संस्कार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।
इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों के ऊर्जावान उपासक व उपासिकाओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा ताकि वे अपने क्षेत्र में विभिन्न संस्कार व धम्म का प्रचार प्रसार कर सकते हैं।इन दो दिवसीय धम्म प्रशिक्षण शिविर में सीमित लोगों को ही प्रशिक्षण दिया जायेगा (स्थान सीमित), शिविर में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराये ।
सम्पर्क करें
रजिस्ट्रेशन के लिए आशीष चौहान
अध्यक्ष महामानव मल्टीपर्पस सोसायटी, भिलाई-दुर्ग (छत्तीसगढ़) मो.नं. 9827175034,इंदु उके एमडी नं. 8839127182,विद्या ताई बौद्ध अध्यक्ष विशाखा बौद्ध महिला संघ मो. नं. 6265206958
से संपर्क कर सकते हैं।

