Thursday, February 26, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशजयपुर में अखिल भारतीय कोली समाज का अधिवेशन सम्पन्न |

जयपुर में अखिल भारतीय कोली समाज का अधिवेशन सम्पन्न |

जयपुर में अखिल भारतीय कोली समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक एवं युवा प्रादेशिक अधिवेशन सम्पन्न

19 राज्यों के प्रतिनिधियों ने अधिवेशन में लिया भाग |

सुषमा पूनटा रोहड़ू | अखिल भारतीय कोली समाज पंजीकृत नई दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक एवं राष्ट्रीय युवा प्रादेशिक दो दिवसीय अधिवेशन का आयोजन 31 मई से 1 जून 2025 को होटल सफारी,रिद्धि सिद्धि चौराहा,गोपालपुरा बायपास,जयपुर, राजस्थान में आयोजित हुआ। यह बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री वीरेंद्र कश्यप (पूर्व सांसद) की अध्यक्षता में संपन्न हुआ | इस दो दिवसीय कार्यक्रम में देशभर से 19 राज्यों दिल्ली, राजस्थान,गुजरात,उत्तरप्रदेश,मध्यप्रदेश,उत्तराखंड,हिमाचल प्रदेश,तेलंगाना,आंध्र प्रदेश,कर्नाटक,केरल,महाराष्ट्र,पांडिचेरी, दमन दीव,चंडीगढ़,पंचकूला,पंजाब,हरियाणा और बिहार के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इन प्रतिनिधियों में वरिष्ठ नेता, महिला प्रतिनिधि, युवा प्रतिनिधि तथा विभिन्न प्रदेश अध्यक्ष सम्मिलित रहे।इस अवसर पर समाज के समग्र सामाजिक विकास पर गहन विचार-विमर्श किया गया तथा एकजुटता के साथ यह निर्णय लिया गया कि समाज के लोगों के साथ हो रहे अन्याय,अत्याचार और शोषण के विरुद्ध सशक्त रूप से आवाज़ उठाई जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री माननीय श्री भानु प्रताप वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कोली समाज के समुचित विकास के लिए एकजुटता आवश्यक है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा संचालित जातीय गणना अभियान में “कोली/कोरी” के रूप में जाति अंकित कर जनसंख्या में संख्या बल को दर्ज कराने का आह्वान किया।बैठक के दौरान अखिल भारतीय कोली समाज (रजि.), नई दिल्ली के युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुकेश महावर द्वारा श्री कैलाश महावर को राजस्थान प्रदेश युवा विंग अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनुभाई चावड़ा द्वारा उत्तर प्रदेश के एक स्वजातीय नेता के पुत्र के साथ मंदिर में हुई अभद्रता पर कड़ा विरोध जताया गया और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से दोषी महंत के विरुद्ध उचित कार्यवाही की माँग की गई।इस महत्वपूर्ण आयोजन में प्रमुख रूप से उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में श्री अजीत भाई पटेल, श्री हरिशंकर माहौर (पूर्व विधायक), श्री सत्यनारायण पंवार (पूर्व सांसद), श्री आर. भूपति, श्री डी. पी. शंखवार (राष्ट्रीय महासचिव), महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती द्रोपती कोली, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वाय. एन. वर्मा, श्री हरीश चंद्रावत, श्री दयानंद कोली, श्री किशोर भाई शेख, श्री विश्व प्रकाश जी, श्री देवराज कोली, श्री रूप सिंह कोली आदि सम्मिलित थे। जबकि कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महासचिव श्री डी. पी. शंखवार ने किया तथा आभार ज्ञापन कार्यक्रम के सह-संयोजक श्री नाथूलाल कोली द्वारा किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments